Thursday, November 19, 2026
25.1 C
Bhopal

6 महिलाओं से 2 करोड़ 35 लाख की ठगी

उज्जैन में संभ्रांत परिवार की महिलाओं से मेल जोल बढ़ाकर चेन सिस्टम से इन्वेस्मेंट के नाम पर 2 करोड़ 35 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हो गई है। महिला ने डेढ़ साल से प्लॉट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी कर रही थी। महिला के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वीडी मार्केट में रहने वाली तनुजा गोयल पर शहर की संभ्रांत परिवार की आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं से 2 करोड़ 35 लाख 80 हजार रुपए ठगने के आरोप लगाया है। तनुजा गोयल ने शुरू में प्रापर्टी में मोटा मुनाफा कराने का प्रलोभन देकर महिलाओं से रुपये लिये। कुछ समय तो उसने प्रॉफिट के रुपए दिए फिर उसने रुपए देने से मना कर दिया। तब महिलाओं को उनके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

फरियादी पूनम जैन ने पुलिस को बताया कि हमारी जान पहचान आरोपी तनुजा गोयल से करीब एक साल पहले हुई थी। तनुजा ने एक किटी पार्टी का ग्रुप बनाया था। चुनाव से पहले हमसे दोस्ती की और किटी पार्टियों में अपने घर वीडी मार्केट बुलाया। हमें प्रोपर्टी खरीदकर व्यापार कर रुपए डबल करने संबंधी बड़ी डील करके प्रॉफिट कराने का प्रलोभन दिया। हम लोग तनुजा गोयल की बातों में आ गए। मैंने 08.09.2023 से लगातार तनुजा को रुपए फोन पे के माध्यम से दिए। कुछ समय बाद अपनी चार लाख रुपए की एफडी तुड़वाकर तनुजा को कैश घर जाकर दिये थे।

एक साल में 76 लाख 80 हजार दिए
पूनम ने पुलिस को बताया कि तनुजा ने शुरू में मुझे करीब एक लाख रुपए वापस कर दिए थे। उसके बाद मुझसे तनुजा ने कहा कि आप मुझे और रुपए दे दो, मेरे पास बहुत बड़ी डील आई है। आपको काफी फायदा होगा। मैंने अपने भाई से 5 लाख रुपए कैश लेकर तनुजा को दिए थे, फिर मैंने अपने पति से कैश 10 लाख रुपए लेकर तनुजा को दिए, उसके बाद चुनाव के समय अपने मकान पर 30 लाख रुपए होम लोन लेकर और 11 लाख 80 हजार रुपए गोल्ड लोन लेकर तनुजा को दे दिये थे। उसके बाद से 10 लाख रुपए​​​​​​ कैश लेकर तनुजा को उसके घर पर जाकर दिये थे। जिसमें लगभग 6 लाख रुपए फोन पे के माध्यम से दिये थे। इस प्रकार अभी तक करीब 76 लाख 80 हजार रुपए एक साल के आसपास तनुजा गोयल को दिए हैं।

6 महिलाओं से धोखाधड़ी
इसी प्रकार तनुजा ने रजनी को प्रलोभन देकर 75 लाख लिए। निशा जाट से लगभग 70 लाख रुपए ले लिये, पिंकी खत्री से 14 लाख रुपए प्रलोभन देकर ले लिये। अब तनुजा से हमारे रुपए​​​​​​ की मांग की तो उसने रुपए ​​​​​​​वापस करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने निशा, पिंकी, रजनी से हुई धोखाधड़ी के मामले में धारा 420, 406 के मामले मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img