Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में युवक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

भोपाल की भदभदा बस्ती से टीटी नगर में शिफ्ट किए गए एक युवक ने गुरुवार रात फांसी लगा ली। परिजन और रहवासियों का आरोप है कि निगम और जिला प्रशासन के अफसर शेड तोड़ने की धमकी दे रहे थे। इसलिए युवक ने फांसी लगा ली।

इधर, शुक्रवार को परिजनों ने भदभदा बस्ती के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। वे मौके पर एसडीएम और तहसीलदार को बुलाने की मांग कर रहे थे।

गुरुवार रात घटना के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी समेत कई कांग्रेस मौके पर पहुंचे। रहवासियों ने बताया कि भदभदा बस्ती तोड़ने के बाद कुछ लोगों को टीटी नगर में शेड बनाकर दिए थे।

इन्हें भी तोड़ने की निगम और प्रशासन के अफसर धमकी दे रहे थे। इससे चालक शादाब टेंशन में रहता था। गुरुवार देर शाम शादाब ने अपने ही घर में फांसी लगा ली।

परिजनों ने देखा तो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे

शादाब का शव फांसी में लटका देख परिजन शव उतारकर जेपी हॉस्पिटल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच की, लेकिन शादाब की मौत हो चुकी थी।

टीटी नगर थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया, रात 8 बजे जेपी हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। उसका नाम शादाब है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच कर रहे हैं।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img