Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सीएम मोहन यादव ने गाया- गोविंदा आला रे…

भोपाल में मंगलवार को करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोविंदा आला रे…भजन गाया। कहा- बहुत से लोग कहते हैं कि आप जन्माष्टमी क्यों मनाते हैं तो मैंने कहा- जिसको कंस की जयकार करना है, वह करे। हम तो कान्हा वाले हैं, हम कान्हा के जयकारे लगाएंगे।

इस कार्यक्रम में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर समेत मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान एक्टर गुलशन ग्रोवर ने कहा- यहां आके दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने गाया- गोविंदा आला रे...।
कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने गाया- गोविंदा आला रे…।

8 से अधिक टीम, 1 लाख का इनाम

भाजपा जिला अध्यक्ष और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया- श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति 18 साल से लगातार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस बार बड़ी संख्या में दर्शक प्रतियोगिता को देखने पहुंचे हैं। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्टा समेत 8 से ज्यादा टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में श्री धाम मटकी टीम ने बाजी मारी और एक लाख रुपए का इनाम हासिल किया।

पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर हुए शामिल

अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, गुलशन ग्रोवर और टीवी सीरियल हप्पू सिंह की उलटन-पलटन की गीतांजलि मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलाेक शर्मा भी मौजूद रहे।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img