Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

सेल्स एक्जीक्यूटिव से रेप

इंदौर के भंवरकुआ में एक सेल्स एक्जीक्यूटीव से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी भिंड का रहने वाला है। जिसने दो साल तक दोस्ती का झांसा देकर पीड़िता को प्रेम संबंधो में उलझाकर रखा और कुछ दिन पहले विवाद कर भगा दिया। संपर्क नहीं होने पर परेशान पीड़िता ने सहेली को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद थाने आकर आरोपी पर केस दर्ज करा दिया।

भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक एक कॉल सेंटर पर सेल्स एक्जीक्यूटीव के पद पर काम करने वाली युवती की शिकायत पर अनुज पुत्र शिवभान राजावत निवासी ग्राम बगियापुरा तहसील लहार भिंड पर रेप का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। बाद में अपना मोबाइल बंद कर उसे ब्लॉक कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2022 में दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद अनुज ने उसे प्रपोज किया और कहा कि वह शादी करना चाहता है। इसके बाद अपने काम के लिये इंदौर आ गया। इस बीच दोनों की बातचीत होती रही। एक दूसरे से मिलते रहे।

24 अगस्त 2024 को अनुज इंदौर आया। शादी की बात करने का कहते हुए भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित अपने दोस्त राज राजावत के किराये के रूम पर पर ले गया। यहां शादी की बात के बीच फिर संबंध बनाने की जिद करता रहा।

लेकिन युवती ने शादी के लिए जवाब मांगा। लेकिन इस बात को लेकर अनुज विवाद करने लगा। और मौके से भाग गया। वहां से निकलते ही युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवती ने अनुज की पुलिस से रेप की शिकायत कर दी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img