Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

BPL EXPRESS की सेवा बहाल, रेलवे ने 11 दिन तक निरस्त करने का लिया था निर्णय

उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य किए जाने हैं जिसके चलते रेलवे ने 11 दिनों तक भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया था। इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12155/12156 रानी कमलापति–निजामुद्दीन- रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस को 5 से 17 सितंबर तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था जिसे अब बहाल कर दिया गया है अतः अब यह गाड़ी अब अपने निर्धारित समय और मार्ग पर नियमित चलती रहेगी। बता दें कि दोंनो ट्रेनों से भोपाल रेल मंडल के चार हजार से अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। 20171 रानी कमलापति – निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी।वहीं 20172 निजामुद्दीन – रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी।

यह ट्रेन आगरा पर होगी खत्म
12192 जबलपुर – निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर तक आगरा कैंट स्टेशन तक ही जाएगी।12191 निजामुद्दीन- जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर तक आगरा कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी।

इस ट्रेन का रूट किया परिवर्तित
12191 निजामुद्दीन – जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29, 30, 31 अगस्त, 01, 02, 03, 04, 05 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर जाएगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके यात्रा करें।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img