Wednesday, June 17, 2026
31.7 C
Bhopal

होम गार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बंगले पर तैनात होम गार्ड जवान को गुरुवार देर रात को जेके रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल जवान की इलाज के दौरान देर रात प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई।

अश्विनी पयासी (56) अयोध्या नगर में रहते थे। उनके चाचा राजभान पयासी ने बताया कि सात सालों से अश्विनी पूर्व मंत्री के बंगले पर तैनात थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी पूरी कर वहां से साइकिल पर सवार होकर निकले थे।

जेके रोड पर 10:30 बजे उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। पिपलानी पुलिस की सूचना पर परिजनों को हादसे की जानकारी मिली।

एक महीने पहले ही बेटे की लगी थी नौकरी

अश्विनी पयासी के बेटे हैं। एक कॉलेज में है, जबकि दूसरे की एक महीने पहले ही प्राइवेट नौकरी लगी थी। इसके बाद से वह बेहद खुश चल रहे थे। उम्मीद करते थे कि रिटायरमेंट के बाद पत्नी बच्चों के साथ बेहतरीन जीवन बिताएंगे। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा सके।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img