Tuesday, November 17, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल में एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद हंगामा

भोपाल में शुक्रवार रात को कार की टक्कर से युवक की मौत के बाद परिजन ने हॉस्पिटल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस को ज्ञापन सौंपा। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया और बॉडी लेकर नरसिंहगढ़ रवाना हो गए। वे अस्पताल सील करने की मांग कर रहे थे।

दरअसल, हादसे में युवक की मौत के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में तोड़फोड और स्टाफ के साथ मारपीट हुई थी। नाराज भीड़ ने पथराव भी किया। इस दौरान हॉस्पिटल डायरेक्टर के बेटे ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने कार चला रहे नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। हॉस्पिटल में तोड़फोड़ को लेकर भी FIR हुई है।

पुलिस का कहना है कि इसे हिट एंड रन कहा जा रहा है। हादसे के बाद नाबालिग और उसके साथी घटनास्थल से गाड़ी लेकर नहीं भागे हैं। हिट एंड रन का केस की धारा उस स्थिति में लगाई जा सकती थी जब आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया होता।

करीब 10 मीटर तक युवक को घसीटते ले गई कार

हादसा शुक्रवार रात 8:30 बजे गोविंदपुरा क्षेत्र के शांति निकेतन के सामने तिराहे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि करीब 10 मीटर तक युवक को घसीटते हुए ले गई। घायल को तत्काल पास ही सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवक के परिजन और उनके साथ गए लोगों की भीड़ उग्र हो गई।

बेकाबू भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में राकेश की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन और उनके साथ मौजूद भीड़ उत्तेजित हो गई। परिजन ने अस्पताल के डायरेक्टर पर इलाज शुरू करने से पहले रुपए जमा करने का आरोप लगाया। स्टाफ ने जब इसका विरोध किया, तो बेकाबू भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सिक्योरिटी गार्ड ने जब भीड़ को गेट के बाहर किया, तो लोगों ने बाहर से अस्पताल पर पथराव करना शुरू कर दिया।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img