Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

पत्नी की मौत से दुखी व्यक्ति ने फांसी लगाई

शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद से ही डिप्रेशन में चल रहे थे। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सलीम खान (55) पुत्र नत्थे खान निवासी मदर इंडिया कॉलोनी मजदूरी करते थे। उनके चार बच्चे दो लड़के और दो लड़की हैं। दोनों बेटियों सहित बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा अलग किराए से रहता है।

सलीम छोटे बेटे के साथ रहते थे और सुसाइड के समय घर में अकेले थे। शुक्रवार की शाम को करीब 10 बजे छोटा बेटा काम से लौटा तो पिता का कमरा अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला तब गेट तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

जहां पिता फांसी के फंदे पर लटके हुए दिखे। पिता को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने पुलिस को बताया कि मां की मौत के बाद से पिता तनाव में रहते थे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img