Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

रेलवे ने जारी किया स्लीपर वंदे भारत का फर्स्ट लुक

भोपाल रेल मंडल को जल्द ही दो स्लीपर वंदे भारत की सुविधा मिलने जा रही है, इसमें से एक ट्रेन पटना और दूसरी मुंबई के लिए चलेगी। इसी बीच भारतीय रेल द्वारा इसका फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। रेलवे के अनुसार वंदे भारत ट्रेन की तरह वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पैसेंजर सेफ्टी के साथ-साथ लोको पायलट और अटेंडेट्स की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। लोको कैब को बेहतर बनाया गया है, साथ ही यह ट्रेन टक्कर रोधी कवच प्रणाली से लैस है।

बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु में उत्पादन इकाई का दौरा किया और वहां वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट के उत्पादन का निरीक्षण किया। रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200KM दूरी की यात्रा के लिए तैयार किया गया है। इसमें यात्री करीब रात 10 बजे चढ़ेंगे और सुबह डेस्टिनेशन पर पहुंच जाएंगे। यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए बनाई गई है। इसका किराया राजधानी के जितना ही होगा।

इंटीरियर आकर्षक, दिव्यांग यात्रियों को भी सुविधा
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन और इसका इंटीरियर काफी आकर्षक है और इसमें विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस ट्रेन में USB चार्जिंग प्रावधान के साथ एकीकृत रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फॉर्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त, फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

ऐसी दिखेगी स्लीपर वंदे भारत।
ऐसी दिखेगी स्लीपर वंदे भारत।

जल्द शुरू होने जा रहा ट्रायल
रेलवे अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द शुरू होने वाला है। इसके पश्चात इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर संचालित किया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लंबे रेल रूट्स पर संचालित किया जाएगा और इस ट्रेन से भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा में क्रांति आने की उम्मीद है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आराम, सुरक्षा और दक्षता के मामले में नए मानक स्थापित करेगी।

दिसंबर तक भोपाल से पटना और मुंबई के लिए दो स्लीपर ट्रेन का भी प्लान
भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही है। आरकेएमपी से लखनऊ के लिए चेयरकार, आरकेएमपी से पटना और एनसीआर से मुंबई जाएगी दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img