Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

अब तक हो चुकी 42 इंच बारिश; भदभदा-कलियासोत डैम के गेट बंद किए

राजधानी भोपाल में आज, मंगलवार सुबह से ही बारिश का दौर चल रहा है। सुबह 10 बजे कोलार इलाके में तेज बारिश हुई, जबकि एमपी नगर, करोंद, बैरसिया रोड, रायसेन रोड, अयोध्या बायपास समेत कई जगहों पर पानी गिरा। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

इससे पहले रविवार और सोमवार को लगातार दो दिन तक भोपाल के सभी डैम के गेट एक साथ खुले रहे। कलियासोत-केरवा के 2 और भदभदा-कोलार डैम का एक-एक गेट खुला रहा। डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने ने डैम में पानी की आवक जारी रही। हालांकि, मंगलवार सुबह गेट बंद कर दिए गए। दूसरी ओर, पूरा जिला तरबतर हो गया है। अब तक करीब 42 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 111% है। सितंबर के महीने में भोपाल में करीब 7 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। अबकी बार लगातार दो दिन में डेढ़ इंच बारिश हो चुकी है।

रविवार रात में भदभदा डैम से छोड़ा गया पानी कलियासोत डैम में पहुंचा। जिससे इसके भी दो गेट खुले रहे। केरवा डैम के दो गेट खुले रहे। भोपाल के पास कोलार डैम का भी 1 गेट खुला हुआ। डैम प्रभारी हर्षा जैनवाल ने बताया कि डैम फुल हो गया है। कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से गेट खुला रहा। मंगलवार को सभी डैम के गेट बंद हो गए।

सितंबर में अच्छी बारिश का ट्रेंड
सितंबर में अच्छी बारिश होती है। 65 साल पहले वर्ष 1961 में पूरे महीने 30.2 इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है। अबकी बार भी सितंबर की शुरुआत तेज बारिश से हुई है।

सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी
इस मानसून सीजन में भोपाल में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है, जबकि इस बार करीब 42 इंच पानी गिर गया है। यानी, 111% बारिश हो चुकी है। जून के बाद जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड बारिश हुई। यही कारण है कि बारिश का आंकड़ा बढ़ता गया।

सितंबर के मौसम के बारे में ये भी जानें

  • जून में मानसून एक्टिव होता है, जबकि सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में विदाई होने लगती है।
  • इस महीने भारी बारिश की स्थिति तब पैदा होती है, जब बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का क्षेत्र ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर बढ़कर प्रदेश में एक्टिव होता है।
  • सितंबर में बारिश के साथ तेज आंधी चलती है। वहीं, तीखी धूप भी खिलती है। इस वजह से पारा 37 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
  • अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री के आसपास रहता है।
  • अगस्त के मुकाबले सितंबर में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक रहती है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img