Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल जिपं सदस्यों ने मंत्री को सौंपी खराब सड़कों की लिस्ट; जल्द सुधारने की मांग

बारिश की वजह से भोपाल की सड़कें जर्जर हो गई हैं। शहर के साथ गांवों की सड़कें भी खराब है। इसके चलते अब जनप्रतिनिधि आगे आए हैं और सड़कों के सुधार की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर ने पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह को भोपाल की खराब सड़कों की लिस्ट भी सौंपी है। जिन्हें जल्द ठीक कराने की मांग की है।

भोपाल जिपं सदस्य मेहर ने बताया कि बैरसिया ब्लॉक की कई गांवों में सड़कों की हालत खस्ता है। इनके मरम्मत एवं डामरीकरण की मांग को लेकर मंत्री सिंह से उनके निवास पर जाकर खराब सड़कों की नाम की लिस्ट सौंपी। मंत्री सिंह को बताया कि बैरसिया ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं मजीरे टोल की कच्ची सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत की जाए। साथ ही खराब सड़कों पर डामरीकरण हो। ताकि, ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। अभी सड़कों पर चलना मुश्किल हैं।

इन सड़कों की डामरीकरण की मांग
निदानपुर पंचायत की चौकी से निदानपुर टोला तक, चौकी से ग्राम खितवास तक, सोहाया जोड़ से पनिया गांव तक, कडैयाशाह से हिम्मतबाबा मंदिर मार्ग होते हुए ग्राम सलौई तक, रानी खजूरी से चक तक, सालाखेड़ी से बुगली तक, भूरी पइार से जमूसर तक, खितवास से जूना पानी तक, सलौई से उमरबाड़ी तक और चौकी से ग्राम गौंडीपुरा तक।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img