Thursday, November 19, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में प्रभारी मंत्री की फिर कैंसिल हुई मीटिंग, तीसरी बार टली मंत्री चैतन्य काश्यप की बैठक

भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप की आज, शुक्रवार को होने वाली बैठक फिर कैंसिल हो गई है। प्रभार मिलने के बाद यह उनकी पहली मीटिंग थी, लेकिन तीसरी बार कैंसिल हो गई। इससे पहले 30 अगस्त और 4 सितंबर को मीटिंग प्रस्तावित थी। इसमें वे कार्यों की समीक्षा करने वाले थे।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट में जिले की समीक्षा बैठक होने वाली थी, लेकिन इसके कुछ घंटे पहले सूचना मिली कि मंत्रीजी आज भी बैठक नहीं कर पाएंगे। इससे जिला प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गई। बताया जाता है कि मंत्री उज्जैन में हैं। इसके चलते मीटिंग को स्थगित किया गया।

इनकी करने वाले थे समीक्षा
बैठक में मंत्री काश्यप राजस्व महाअभियान, जल जीवन मिशन, पौधारोपण अभियान, सीएम राइज स्कूल, अमृत 2.0, मौसमी बीमारियां, निर्माण कार्य एवं समसामायिक विषयों की समीक्षा करने वाले थे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा गया था।

मीटिंग में सड़कों का मुद्दा उठाने वाले थे जनप्रतिनिधि
भोपाल कलेक्टोरेट में करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री की मीटिंग होगी। पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की गई थी। इस मीटिंग में जिला पंचायत के जनप्रतिनिधि गांवों की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाने वाले थे। जिपं सदस्य विनय मेहर सड़कों के सुधार को लेकर पीडब्ल्यूडी मंडी राकेश सिंह को आवेदन भी दे चुके हैं। शहर की सड़कें भी काफी खस्ताहाल है।

13 सितंबर को कमिश्नर लेंगे संभाग की बैठक
भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह 13 सितंबर को राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें संभाग के सभी जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, निगम कमिश्नर, एडीएम समेत संभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img