Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज, यानी 6 सितंबर को सेंसेक्स 1000 अंक (1.20%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 300 अंक (1.20%) की गिरावट है। ये 24,850 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में गिरावट और 8 में तेजी है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सरकारी बैंकों का इंडेक्स 3% टूटा है।

एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.24% और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.075% की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11% चढ़ा और कोरिया का कोस्पी 0.86% गिरा हुआ है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5 सितंबर को ₹688.69 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,970.74 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 5 सितंबर को अमेरिकी बाजार का डाओ जोंस 0.54% गिरकर 40,755 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.25% चढ़ा, ये 17,127 के स्तर पर बंद हुआ। S&P500 0.30% की गिरावट के साथ 5,503 पर बंद हुआ।

श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का IPO पहले दिन 6.53 गुना सब्सक्राइब हुआ
श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानी IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन यह IPO टोटल 6.53 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में IPO 8.24 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 4.46 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 5.29 गुना सब्सक्राइब हुआ।

12 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी इस इश्यू के जरिए टोटल ₹169.65 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹122.43 करोड़ के 14,750,000 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹47.23 करोड़ के 5,690,000 शेयर बेच रहे हैं।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img