Saturday, February 21, 2026
20.4 C
Bhopal

दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप के बाद हंगामा

भोपाल के ईटखेड़ी थाना इलाके में रहने वाली 10 कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। वारदात फार्म हाउस में पीड़िता को बंधक बनाकर की गई है। आरोपी को पीड़िता चाचा बुलाती थी। तत्काल कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने थाना ईटखेड़ी का घेराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार,15 साल की किशोरी 10 वीं की छात्रा है। विगत 28 अगस्त की सुबह 8 बजे वह अपने गांव से मारुति वेन से अपने स्कूल गई थी। स्कूल के सामने इरफान खान का फार्म हाउस है। इरफान गांव में किशोरी के पड़ोस में रहता है, वह उसे चाचा बुलाती है। किशोरी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से 11 बजे के बीच लंच टाइम में वह स्कूल परिसर में खेल रही थी। तभी इरफान चाचा ने स्कूल के पास आकर कहा कि तुम्हारी मां ने मेरे फार्म हाउस के कमरे में कुछ सामान रखा है, आकर ले लो।

कमरे में दाखिल होते ही दरवाजा लॉक कर दिया

छात्रा सामान लेने फार्म हाउस के कमरे में चली गई। उसके कमरे में जाते ही इरफान ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और कहने लगे कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। इतना कहने के बाद आरोपी ने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित किशोरी वेन में सवार होकर घर आ गई थी।

सात दिन बाद दर्ज कराई एफआईआर

अगले दिन उसने अपने माता-पिता को सारी बात बता दी। हालांकि लड़की की तबीयत खराब होने के कारण मां-पिता उसे 7 दिन तक थाने नहीं ले गए। तबीयत में सुधार के बाद गुरुवार को पीड़िता के माता-पिता उसे थाने लेकर आए और आरोपी इरफान खान के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार करने व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करा दिया।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img