Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

12 ट्रेनें कैंसिल, 2 ट्रेन आंशिक निरस्त, चार ट्रेनों के रूट भी बदले, पलवल स्टेशन पर होना है मेंटेनेंस

अगर आप भोपाल से उत्तर भारत जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। यह कार्य पलवल और न्यू पृथला ( (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड के बीच रेल संपर्क के लिए किया जा रहा है। इस कार्य के कारण पश्चिम मध्य रेलवे से शुरू और टर्मिनेट होने वाली 12 ट्रेनों निरस्त किया गया है। वहीं, चार ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। इसके अलावा दो ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है।

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  1. 12189 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, महाकौशल एक्सप्रेस, 05 से 16 सितम्बर तक निरस्त। (12 ट्रिप)
  2. 12190 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर, महाकौशल एक्सप्रेस, 06 से 17 सितम्बर तक निरस्त। (12 ट्रिप)
  3. 12121 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 06 से 15 सितम्बर तक निरस्त। (05 ट्रिप)
  4. 12122 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 7 से 16 सितम्बर तक निरस्त। (05 ट्रिप)
  5. 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन, जनशताब्दी एक्सप्रेस, 6 से 17 सितम्बर तक निरस्त। (12 ट्रिप)
  6. 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा, जनशताब्दी एक्सप्रेस, 6 से 17 सितम्बर तक निरस्त। (12 ट्रिप)
  7. 20171 रानी कमलापति-निजामुद्दीन, वंदे भारत एक्सप्रेस, 17 सितम्बर को निरस्त। (1 ट्रिप)
  8. 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितम्बर को निरस्त। (1 ट्रिप)
  9. 20451 सोगरिया-नई दिल्ली 6 से 17 सितम्बर तक निरस्त। (12 ट्रिप)
  10. 20452 नई दिल्ली-सोगरिया 06 से 17 सितम्बर तक निरस्त। (12 ट्रिप)
  11. 20985 कोटा-मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), 04 सितम्बर व 11 सितम्बर को निरस्त। (2 ट्रिप)
  12. 20986 मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-कोटा 05 सितम्बर व 12 सितम्बर को निरस्त। (2 ट्रिप)

यह ट्रेनें रहेंगी आंशिक निरस्त

  • 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन, श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 05 सितम्बर से 16 सितम्बर तक हजरत निजामुद्दीन के बजाय मथुरा में शाॅर्ट टर्मिनेट रहेगी। मथुरा से हजरत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 06 से 17 सितम्बर तक प्रारम्भिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन के बजाय मथुरा से शाॅर्ट ओरिजन/प्रारम्भ होगी अर्थात हजरत निजामुद्दीन से मथुरा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
होना है रेलवे मेंटेनेंस कार्य।

होना है रेलवे मेंटेनेंस कार्य।

इन ट्रेनों के रूट हुए परिवर्तित

  1. 10 सितंबर व 17 सितम्बर को जबलपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11449 जबलपुर–श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को व्हाया मथुरा–अलवर–रेवारी–अस्थल बोहर-रोहतक से होकर जाएगी।
  2. 4 सितंबर व 11 सितम्बर को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से जाने करने वाली गाड़ी संख्या 11450 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस को व्हाया रोहतक–अस्थल बोहर–रेवारी–अलवर-मथुरा से होकर जाएगी।
  3. 7 सितंबर व 14 सितम्बर को कोटा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19803 कोटा-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को व्हाया गंगापुरसिटी–दौसा–रेवारी–अस्थल बोहर-रोहतक से होकर जाएगी।
  4. 8 सितंबर व 15 सितम्बर को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 19804 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कोटा एक्सप्रेस को व्हाया रोहतक–अस्थल बोहर–रेवारी–दौसा-गंगापुरसिटी से होकर जाएगी।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img