Tuesday, June 23, 2026
27.8 C
Bhopal

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने कुचला, मौत

परवलिया में सड़क पार कर रहे मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक राजेंद्र अग्रवाल (54) पुत्र प्रकाश चंद्र अग्रवाल निवासी परवलिया सड़क मजदूरी करते थे। काम से घर लौटते समय मुख्य मार्ग परवलिया सड़क को पार कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के समय हाथ में था दूध का पैकिट

राजेंद्र का एक लड़का एक लड़की हैं। हर रोज घर लौटते समय वह दूध का पैकिट लिया करते थे। हादसे के समय वह दूध का पैकिट लेने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img