Thursday, November 19, 2026
20.1 C
Bhopal

जम्मू-कश्मीर चुनाव, बीजेपी का घोषणा पत्र जारी

भाजपा ने शुक्रवार, 6 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कॉलेज छात्रों का हर साल 3 हजार रुपए यातायात भत्ता दिया जाएगा। 10वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को टेबलेट और लैपटॉप मिलेगा। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल 2 फ्री LPG सिलेंडर दिया जाएगा। अटल आवास योजना के जरिए भूमहीन लोगों को 5 मरला जमीन मुफ्त दी जाएगा। गृह मंत्री ने कहा- 370 हटने नहीं देंगे अमित शाह ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर भारत का है, था और रहेगा। 10 साल में राज्य का विकास हुआ है और रहा है। आज धारा 370 और 35 (A) बीते दौरे की बात बन गई है। अब ये हमारे संविधान का हिस्सा नहीं है। ये सब पीएम नरेंद्र मोदी के ताकतवर फैसले से हुआ। धारा 370 इतिहास बन गई है। हम इसे कभी आने नहीं देंगे।’ राहुल और कांग्रेस से 2 सवाल पूछे

  • पहला- ‘मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उस एजेंडे के साथ सहमति जताई है, जिसमें धारा-370 फिर से लाने की बात कही गई है। राहुल इस पर कुछ नहीं कहेंगे।
  • दूसरा- क्या देश में दो झंडे हो सकते हैं। राहुल गांधी को इस पर अपनी बात रखनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जिनमें से 47 घाटी में और 43 जम्मू संभाग में हैं। प्रदेश में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में चुनाव होने हैं। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

बीजेपी के संकल्प पत्र की 4 बड़ी बातें महिलाओं के लिए: उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल 2 फ्री एलपीजी सिलेंडर। मां सम्मान योजना के जरिए हर एक परिवार की सबसे सीनियर महिला को 18 हजार रुपए महीने की आर्थिक सहायता। महिला सेल्फ हेल्फ ग्रुप का लोन माफ की घोषणा। स्टूडेंट्स के लिए, युवाओं के लिए: पंडित प्रेम नाथ डोगरा रोजगार योजना के जरिए 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करना। प्रगति शिक्षा योजना के तहत कॉलेज स्टूडेंट्स को हर साल 3 हजार रुपए यातायात भत्ता। JKPSC और UPSC की तैयारी के लिए 2 साल तक 10 हजार रुपए कोचिंग फीस की आर्थिक सहायता। 10वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को टेबलेट और लैपटॉप मिलेगा। राज्य के डेवलपमेंट के लिए: श्रीनगर की डल झील को वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट बनाया जाएगा। श्रीनगर के टैटू ग्राउंड में एम्यूजमेंट पार्क बनाया जाएगा। डोडा, किश्तवाड़, रामबन, राजौरी, पुंछ, उधमपुर और कठुआ के ऊपरी एरिया टूरिस्ट इंडस्ट्री के तौर पर अपडेट होंगे। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग और पहलगाम को मॉडर्न टूरिस्ट सिटी बनाया जाएगा। श्रीनगर में तवी रिवरफ्रंट बनाया जाएगा। रणजीत सागर बांध बसोहली के लिए अलग झील विकास प्राधिकरण बनाया जाएगा। जम्मू में स्पेशल इकोनॉमिक जोन के तौर पर आईटी हब बनाया जाएगा रोजगार: पंडित प्रेम नाथ डोगरा रोजगार योजना के जरिए 5 लाख रोजगार दिए जाएंगे।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img