Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

लेडी कॉन्स्टेबल ने एसआई को कुचला, मौत

राजगढ़ रिजर्व पुलिस लाइन में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। कार पचोर थाने की महिला आरक्षक पल्लवी सोलंकी की थी। वारदात के बाद पल्लवी और उसका साथी करण ठाकुर देहात थाने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, यहां दोनों ने कहा- हमने एसआई को मार दिया है।

एसपी आदित्य मिश्रा ने एसडीओपी ऑफिस में महिला आरक्षक से देर रात तक पूछताछ की। बुधवार सुबह देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा ने कहा, ‘दोनों आरोपियों ने एसआई की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एसआई हमारे प्यार के बीच आ रहा था। फिलहाल, मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।’

बाइक से कार के बोनट पर गिरे सब इंस्पेक्टर

पुलिस के अनुसार, एसआई दीपांकर गौतम मंगलवार दोपहर बाइक से ब्यावरा-देवास हाईवे पर देहात थाने की ओर जा रहे थे। फुंदा मार्केट में पेट्रोल पंप के सामने पल्लवी की कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एसआई उछलकर कार के बोनट और आगे के कांच पर लुढ़कते हुए सड़क पर आ गिरे। इसके बाद कार एसआई को करीब 30 मीटर तक घसीट ले गई। उनके सिर, बाएं पैर के घुटने और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद पल्लवी और करण सीधे देहात थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। इधर, मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल एसआई को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

थाने के बाहर खड़ी इसी कार से एसआई दीपांकर गौतम को कुचला गया।

थाने के बाहर खड़ी इसी कार से एसआई दीपांकर गौतम को कुचला गया।

भोपाल किया रेफर, रास्ते में दम तोड़ा

देहात थाना प्रभारी गोविंद मीणा, सिटी टीआई वीरेंद्र धाकड़ और पुलिस के अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे। यहां एसआई गौतम को डॉ. संदीप नारायणे ने प्राइमरी इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया। रास्ते में श्यामपुर के पास एसआई को खून की उल्टी हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल पहुंचाया।

एसआई को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

एसआई को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दोस्त से कहा था- तू जल्दी आ, ये दोनों मुझे मार डालेंगे

सूत्रों के अनुसार, पल्लवी और करण के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। कुछ दिन पहले आपसी झगड़े में करण ने पल्लवी को गोली मार दी थी। यह गले के पास से लगकर निकल गई थी। उसने खुद को भी गोली मारी थी लेकिन वह भी बच गया था। कुछ समय तक दोनों अलग रहे, फिर साथ हो गए। इसी बीच पल्लवी की दीपांकर से दोस्ती गहरा गई।

मंगलवार को दोनों ने दीपांकर को मिलने बुलाया। दीपांकर को अंदेशा था इसलिए उन्होंने अपने एसआई दोस्त सुभाष को भी फोन कर दिया। कहा था- ये दोनों मुझे मार देंगे। साथी एसआई पहुंचे लेकिन तब तक पल्लवी और करण ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

कुछ दिन पहले आपसी झगड़े में करण ने पल्लवी को गोली मार दी थी। इसके बाद पल्लवी की दीपांकर से दोस्ती हुई थी।

रेप के आरोप में जेल भी जा चुके थे एसआई गौतम

शिवपुरी जिले में करैरा कस्बे के रहने वाले एसआई दीपांकर गौतम सिटी थाने में पदस्थ थे, तब उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। रिश्वत मांगने की इस शिकायत में जांच भी चल रही है। एसआई गौतम दुष्कर्म के केस में जेल जा चुके हैं। हालांकि, कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद पुलिस सेवा में वापस आ गए थे।

दीपांकर ने करैरा के आईटीबीपी केंद्रीय विद्यालय से 12वीं पास की थी। बाद में बीए की पढ़ाई और एग्जाम की तैयारी भी करैरा से की थी। वे 2012 में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्हें वर्ग तीन में शिक्षक की नियुक्ति मिली थी, लेकिन उन्होंने ज्वॉइन नहीं किया था। इसके बाद CISF में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए लेकिन बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर लौट आए थे।

तीन भाई और एक बहन, दीपांकर सबसे छोटे

दीपांकर के पिता डीएल गौतम पोस्ट मास्टर के पद से रिटायर्ड हैं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दीपांकर सबसे छोटे थे। बड़े भाई अशोक गौतम इंदौर में जीएसटी कमिश्नर के पद पर हैं। मंझले भाई संजय गौतम करैरा में ही रहते हैं। बहन अल्पना गौतम शिक्षक है। सभी शादीशुदा हैं।

दीपांकर गौतम ने ढाई साल पहले करैरा की रहने वाली पूनम से लव मैरिज की थी। पूनम फिलहाल यूपी के तालबेहट में सरकारी शिक्षक हैं।

Hot this week

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

Topics

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img