Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

MBBS के छात्र ने रूममेट्स से परेशान होकर की आत्महत्या

इंदौर में एमबीबीएस के एक स्टूडेंट ने अपने रूममेट्स से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। स्टूडेंट ने आत्महत्या करने के लिए गूगल पर फंदा लगाने के तरीके के बारे में सर्च किया था। पुलिस को अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। स्टूडेंट का नाम पंशुल व्यास है जो कि उज्जैन का रहने वाला था। पंशुल अपने रूममेट्स के रवैये से काफी दिनों से परेशान चल रहा था। उसने इस बारे में अपने एक दोस्त को भी बताया था। पंशुल के मोबाइल में रूममेट्स पर प्रताड़ित करने वाली चैट्स भी सामने आई है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पंशुल की मां ने इसे हत्या बताते हुए जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पंशुल के चचेरे भाई तुषार ने बताया कि पंशुल इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो साल पहले उसने नीट एग्जाम में उज्जैन में टॉप किया था। उसके मोबाइल में कुछ करीबी दोस्तों के साथ हमें कई चैटिंग मिली है। इसमें उसने अपने रूममेट्स द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। उसके रूममेट्स एक समुदाय से संबंधित हैं। जिसे लेकर वे हमेशा उसे नीचा दिखाते थे।

समुदाय से संबंधित बातों को लेकर परेशान कर रहे थे रूममेट्स तुषार का आरोप है कि रूममेट्स द्वारा समुदाय संबंधी बातों को लेकर पंशुल को काफी समय से परेशान कर रहे थे। इसी वजह से पंशुल परेशान रहने लगा और डिप्रेशन का शिकार हो गया। पंशुल ने इसका जिक्र चैट में अपने दोस्त से भी किया था। पंशुल से जब ये सब नहीं झेला गया तो वो एक हफ्ते पहले 6 सितंबर को उज्जैन घर आ गया। पंशुल के परिजन वैष्णो देवी की यात्रा की योजना बना रहे थे, परिजनों को पंशुल के मानसिक तनाव में होने की जानकारी नहीं थी।

पंशुल और उसके दोस्त की चैटिंग दैनिक भास्कर के हाथ लगी है जिसमें उसने डिप्रेशन का भी जिक्र किया है। पंशुल ने अपने मित्र से अपनी मनो स्थिति साझा करते हुए लिखा था कि, उसकी मरने की इच्छा हो रही है और वो बहुत परेशान है। उसने अपने दोस्त से यह भी कहा कि कोई मेरे रूममेट को गोली मार दो।

Hot this week

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

Topics

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img