Tuesday, May 5, 2026
35.1 C
Bhopal

फ्री फायर गेम की लत में लड़के ने की खुदकुशी

17 साल के लड़के ने अपनी मां से पूछा, ‘तीसरी मंजिल से कूदने पर कितनी चोट लगती है’। एकबारगी तो मां भी सकपका गई। कहा- तू यह क्यों पूछ रहा है।’ दूसरे दिन उसने तीसरे मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। शव घर के पास लहूलुहान हालत में मिला। परिजन ने बताया कि बेटे को फ्री फायर गेम की लत थी। घटना वाले दिन पूरी रात वह गेम खेल रहा था।

घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मुरैना के अरतसुमा की है। दोपहर में शव काे पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

सोचा था- मोबाइल में अपने मतलब की चीज देख रहा होगा

मुरैना जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर अरतसुमा में प्रधानमंत्री आवास बने हैं। यहां 17 साल का लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। पिता बेंगलुरु में टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं। खुद बेंगलुरु में ही मिठाई की दुकान पर काम करता था। 27 अगस्त को ही वह मुरैना आया था।

मंगलवार सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर आकर बताया कि तुम्हारा बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा है। परिजन तुरंत वहां पहुंचे। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

मां बोली- नहीं पता था, बेटा गेम खेलता है

लड़के की मां ने बताया कि बेटा अधिकांश समय मोबाइल पर ही बिताता था। सोचा- बेटा सयाना हो रहा है। अपने मतलब की कोई चीज देख रहा होगा, लेकिन यह नहीं पता था कि फ्री फायर गेम खेल रहा है। कई दिन बाद घर आने के बावजूद वह कम ही बोलता था। दिन भर मोबाइल में ही लगा रहता था। उससे कहा भी था कि कहीं घूमने भी जाया कर, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

मां ने बताया कि सोमवार को ही खाना बनाते समय बेटे ने पूछा, ‘जब कोई व्यक्ति तीसरी मंजिल से कूदता है, तो उसे कितनी चोट लगती है। मैंने उसे डांटा भी था। कहा था कि क्या फालतू बात करता रहता है। तू बड़ा हो गया है। काम पर जाता है। इस तरह की बातें क्यों करता है? इस पर बेटे ने कोई जवाब नहीं दिया। घटना वाले दिन भी मंगलवार सुबह 3:30 बजे वह बिस्तर पर लेटकर गेम ही खेलता रहा। गेम खेलते-खेलते जब नींद नहीं आई, तो वह सुबह 4:00 बजे बिल्डिंग की छत पर चला गया था।

Hot this week

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

Topics

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img