Thursday, July 2, 2026
30.6 C
Bhopal

रीवा में भाजपा सांसद और भाजपा विधायक में छिड़ी जंग

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर उनकी ही पार्टी के विधायक सिद्धार्थ तिवारी नाराज हो गए हैं। विधायक ने कहा है कि अगर मुझसे व्यक्तिगत दिक्कत है तो सांसद मुझे बताएं, मेरे स्वर्गीय दादा को टारगेट करना बंद करें। वहीं रीवा सांसद ने एक बार फिर बयान दे दिया है। जिसमें सांसद ने श्रीनिवास तिवारी को लूट और आतंक की राजनीति करने वाला व्यक्ति बता डाला है।

सांसद ने रविवार को शहर के सुभाष चौराहे पर ओवब्रिज के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा था, ‘अगर आज शहर की सड़क में एक गड्ढा होता है तो अखबार की सुर्खियां बन जाती हैं। लेकिन, कभी यहां की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हुआ करते थे। तब यहां के नेता श्रीनिवास तिवारी हुआ करते थे। वे यहां सर्वे-सर्वा माने जाते थे। जबकि, वे अपने जीवन में एक गड्ढा तक नहीं भरवा पाए। फिर भी उन्हें दइयू (भगवान) कहा जाता था। उनके लिए एक विशेष नारा भी दिया जाता था।’

इसी बयान पर मंगलवार को कांग्रेस भी नाराजगी जता चुकी है। अब त्योंथर सीट से विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने इस बयान को निंदनीय और आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने पार्टी फोरम में भी इसकी शिकायत की है।

सांसद बोले-श्रीनिवास तिवारी ने आतंक-लूट की राजनीति की

बयान पर हुए बवाल के बाद सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक और बयान दे दिया है। जिससे मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। जिसमें सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा है कि श्रीनिवास तिवारी ने आतंक,लूट,गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार की राजनीति की है। पोता भाजपा में मर्ज हुआ है। भाजपा पोते में मर्ज नहीं हुई है। इसलिए पोते को बताना पड़ेगा की उनके दादा ने क्या किया है।

भाजपा विधायक, सांसद के बयान से क्यों नाराज? विधायक सिद्धार्थ तिवारी, रीवा से कांग्रेस के कद्दावर नेता व मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे श्रीनिवास तिवारी के पोते हैं। श्रीनिवास तिवारी की गिनती आज भी रीवा के सबसे लोकप्रिय नेताओं में की जाती है। उनका निधन 19 जनवरी 2018 को 91 वर्ष की आयु में हुआ था।

सिद्धार्थ तिवारी 18 अक्टूबर 2023 को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। राजनैतिक जानकारों का मानना था कि सिद्धार्थ ने बहुत आसानी से खुद को भाजपा की रीति-नीति में ढाल लिया।

विधायक बोले- दिवंगत हो जाने के बाद टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, ‘किसी भी व्यक्ति के दिवंगत हो जाने के बाद उन पर अभद्र टिप्पणी को सही नहीं ठहराया जा सकता। सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने उनका वक्तव्य सुना, बेहद ही निंदनीय है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे पता नहीं क्यों टारगेट किया जा रहा है। अगर मुझसे कोई नाराजगी है, तो सीधे मुझसे बात करनी चाहिए। मेरे दादा ने अपने राजनैतिक जीवन के 75 साल जनता की सेवा में बिताए। इसकी गवाही रीवा के लोग दे सकते हैं। उन्होंने रीवा में इतना काम किया है, जिसे मैं भी बताने में सक्षम नहीं हूं। मैंने पार्टी फोरम में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।’

Hot this week

भोपाल: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के जरिए छात्र हुए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

​भोपाल। राजधानी के स्कूलों में साइबर अपराधों से बचाव...

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

Topics

व्यापम चौराहे के पास भीषण हादसा: ट्राले की टक्कर से पलटी कार, बाल-बाल बचे दो युवक

​ ​भोपाल। राजधानी के व्यापम चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की...

भोपाल: अब नायरा के पेट्रोल पंपों पर भी सरकारी दरों पर मिलेगा ईंधन

​भोपाल। मध्यप्रदेश में नायरा पेट्रोल पंपों पर ईंधन अब...

फेसबुक पर दोस्ती के बाद निवेश का झांसा, निजी कंपनी कर्मचारी से 3.87 लाख की ठगी

​ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के काली माई संतर निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img