Thursday, November 19, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल में कल नर्सरी से 5वीं तक की छुट्टी

स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से भोपाल में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार से ही बारिश का दौर जारी है। बुधवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 2 इंच बारिश हो गई। पिछले 36 घंटे में भोपाल में 4 इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग ने रात में भी तेज बारिश होने का अनुमान जताया है, जबकि अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके चलते भोपाल में कल, 12 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 5वीं और आंगनबाड़ी के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

भोपाल के पास कोलार डैम का फुल टैंक लेवल 462.2 मीटर है। यह डैम फुल भर गया है। ऐसे में बुधवार को 8 में से 2 गेट खोल दिए गए। कलियासोत डैम के 2 और केरवा-भदभदा डैम का भी एक-एक गेट खोला गया है। बुधवार दोपहर में भोपाल के पास जगदीशपुर में पातरा नदी के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे आने-जाने का रास्ता बंद रहा।

कई जगहों पर जलभराव लगातार बारिश होने से भोपाल के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। एमपी नगर, हबीबगंज नाका, अशोका गार्डन, करोंद, शिवनगर के निचले इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया। कलियासोत डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी किनारे दामखेड़ा और समर्धा टोला के लोगों को अलर्ट किया गया है। यदि पानी का बहाव तेज होता है तो लोगों को शिफ्ट किया जा सकता है। खेजड़ा बरामद की सड़कों पर भी पानी है। पिछले दिनों तेज बारिश की वजह से यहां सड़क पर बोट चलाने की नौबत बनी थी।

Hot this week

भोपाल में 96 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, पुलिस से भागते ट्रक ने कार को मारी टक्कर

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ...

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

Topics

टीबी की बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर स्थित गुप्ता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img