Wednesday, May 6, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में आर्मी अफसरों से मारपीट, दोस्त से गैंगरेप

मध्य प्रदेश के इंदौर में सेना के 2 ट्रेनी अफसरों और उनकी दोस्त से मारपीट करने, बंधक बनाने और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना 10 सितंबर रात करीब ढाई बजे की है, जब अफसर इंदौर के जामगेट घूमने गए थे।

पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सभी 6 आरोपियों की पहचान हो चुकी है और 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अफसरों से 10 लाख रुपए भी मांगे। अफसर की दोस्त को दूर झाड़ियों में ले गए। पीड़ित अफसर ने गैंगरेप की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने गैंगरेप, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

एसपी ग्रामीण हितिका वासल ने कहा, “अस्पताल में भर्ती विक्टिम के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। उसका मेडिकल कराया गया है। बयान के आधार पर केस की धाराएं अपडेट की जाएंगी।”

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नकारात्मक रवैया चिंताजनक है।

एक आरोपी पर मर्डर का केस एसपी ने कहा कि फरार 4 आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उनको तलाशने के लिए 10 थानों को अलर्ट किया गया है। सभी आरोपी इंदौर के मानपुर, बडगौंदा के रहने वाले हैं। दो का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। एक पर 2016 में मर्डर का केस भी दर्ज हुआ था।

इंदौर में हुई घटना सिलसिलेवार पढ़िए… पुलिस के मुताबिक, आर्मी के दो ट्रेनी अफसर जामगेट इलाके में मंगलवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच घूमने गए थे। उनके साथ 2 दोस्त भी थीं। इसी बीच आरोपी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले चारों को पीटा। फिर 10 लाख रुपए की मांग की। दो को बंधक बनाकर बाकी दो साथियों को रुपए लेने भेज दिया।

आर्मी अफसर ने घाट से ऊपर आकर अपने कमांडेंट को सूचना दी। आर्मी ने महू पुलिस और ग्रामीण एसपी को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घायल आर्मी अफसर और महिला मित्र का रेस्क्यू किया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक होने की वजह से बयान दर्ज नहीं कराए जा सके हैं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img