Thursday, July 2, 2026
25 C
Bhopal

नर्मदापुरम में नवविवाहिता के सुसाइड में पति-प्रेमिका गिरफ्तार

नर्मदापुरम के रसूलिया फौजदार कॉलोनी में एक नवविवाहिता प्रियंका कीर की मौत के मामले में पति और प्रेमिका पर केस दर्ज किया। पुलिस ने दहेज के लिए और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी संतोष कीर और उसकी प्रेमिका को कोर्ट किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश हुए।

बुधवार रात एक बजे महिला प्रियंका कीर ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला के पति संतोष कीर पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति संतोष और उसकी प्रेमिका बरखा के खिलाफ केस दर्ज किया।

एसडीओपी पराग सैनी के मुताबिक प्रियंका कीर की शादी मई 2023 में हुई थी। पति संतोष ने ही पत्नी के फांसी लगाने की सूचना दी थी। डायल 100 स्टॉफ को शव पलंग पर पड़ा मिला था। पुलिस ने घर के कमरे को सील कर दिया है। मायके पक्ष के आरोप के बाद पुलिस ने पति संतोष कीर को हिसारत में ले लिया था। बुधवार रात 10बजे पति संतोष कीर के खिलाफ दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका प्रियंका को मानसिक प्रताड़ना देने के लिए संतोष अपनी प्रेमिका बरखा को आए दिन घर बुलाता था।

मई 2023 में हुई थी संतोष-प्रियंका की शादी

प्रियंका कीर मूलत बैतूल के शाहपुर की रहने वाली थी। संतोष से उसकी शादी मई 2023 में हुई थी। प्रियंका की बहन दुर्गा नर्मदापुरम में रहती है। उसने बताया कि संतोष कीर ने रात करीब 2 बजे आकर बताया कि उसने प्रियंका का मर्डर कर दिया है। संतोष कीर प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। प्रियंका के मामा मालाखेड़ी निवासी ओम प्रकाश दायमा ने बताया प्रियंका को मारा गया है।

Hot this week

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

Topics

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...

चरित्र संदेह होने पर की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के आरा मील इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img