Monday, August 17, 2026
25.1 C
Bhopal

रातीबड़ में मवेशी से टकराकर बाइक फिसली, मौत

भोपाल के रातीबड़ इलाके में मवेशी के टकराने से दो पहिया वाहन चालक की मौत हो गई है। दो पहिया वाहन चालक सलमान ठेकेदारी का काम करते हैं। वह 8 सितंबर को किसी काम से लौट रहा था, जिस समय मवेशी से टकराकर युवक की गाड़ी फिसली। इसके बाद सलमान को हक अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो अन्य प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। अंत में सलमान को हमीदिया अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया, जहां 11 सितंबर की रात को सलमान की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

सलमान के पिता मोहम्मद अनवर ने बताया कि 8 सितंबर को लेबर ने सूचना दी। बताया कि सलमान की गाड़ी मवेशी से टकराकर स्लिप हो गई है। उन्होंने बताया कि सलमान अस्पताल ले जाया जा रहा है। सलमान लंबे समय से ठेकेदारी का काम करता था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। सलमान को पसलियों और सिर में चोट आई थी। उसके लंग्स भी खराब हो गए थे।

रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा का कहना है कि सलमान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चार दिन इलाज के दौरान 11 सितंबर को सलमान ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

दो करोड़ रुपए के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, शव के टुकड़े करने की साजिश का खुलासा

​भोपाल: शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र से 6 अगस्त से लापता 17...

डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना पड़ा भारी: फर्जी APK फाइल से गृहिणी के खाते से उड़े 30 हजार से ज्यादा

​ग्वालियर (मध्य प्रदेश): इंटरनेट पर डॉक्टर का नंबर खोजना एक...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...

नदी पार करते समय बहे दो सगे बच्चे और उनके मामा, एक का शव बरामद; तलाश जारी

​मैहर:जिले के अमरपाटन तहसील के नादन देहात थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img