Wednesday, May 13, 2026
38.1 C
Bhopal

भोपाल में छात्रा से होटल में ज्यादती

भोपाल में BHMS छात्रा के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। स्कूल में साथ पढ़ने वाले युवक से उसकी दोस्ती थी। आरोपी ने मिलने के बहाने पीड़िता को बलाया। इसके बाद घुमाने का झांसा दिया। एक होटल रूम में युवती को लेकर पहुंचा और संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया।

इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर लेजाकर कई बार संबंध बनाए। अब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता महिला थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

नर्मदापुरम का रहने वाला है आरोपी

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही है। प्रफुल्ल मीना नाम का युवक उसके स्कूल का दोस्त है। मूलत: वह नर्मदापुरम का रहने वाला है तथा भोपाल में पटेल नगर इलाके में किराए से रहता था। भोपाल में वह आईटीआई का कोर्स करने के लिए आया था। यहां पर दोनों की दोस्ती बनी रही। पिछले दिनों युवक छात्रा को घुमाने के बहाने एक होटल में लेकर गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बना लिए।

अचानक शादी करने की बात से मुकर गया आरोपी

ज्यादती करने के बाद उसने युवती को शादी का झांसा दिया। कुछ दिनों बाद ही जब छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने के लिए मना कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी जब वह नहीं माना तो छात्रा ने मामले की शिकायत महिला थाने में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के युवक ने की नाबालिग से ज्यादती

नजीराबाद पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी नजीराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव में रहती है। 9 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह पानी भरने के लिए हैंडपंप पर जा रही थी। इसी दौरान संदीप नामक युवक ने उसे काम के बहाने घर के अंदर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डरी-सहमी किशोरी ने तीन दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दी।

गुरुवार को उसने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Hot this week

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल:एलिगेंट स्क्वायर की चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस...

Topics

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...

भोपाल: होटल में युवक-युवती से बदसलूकी और धार्मिक टिप्पणी पर बवाल

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक होटल...

सगाई तुड़वाने वाले सिरफिरे पर केस, AI से फोटो एडिट कर छात्रा को दी थी धमकी

​बाणगंगा, इंदौर। शहर के बाणगंगा क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img