Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल के बोरवान पार्क में सियारों को पकड़ने लगेंगे पिंजरे

भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) स्थित बोरवान पार्क में करीब 15 सियारों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग शुक्रवार को पिंजरे लगाएगा। बड़ा तालाब में पानी भरा होने से सियार पिछले 3 दिन से पार्क में ही है। इससे इलाके में दहशत है। लोगों ने मॉर्निंग और इवनिंग वॉक पर जाना बंद कर दिया है।

बोरवान पार्क करीब 175 एकड़ क्षेत्र में फैला है। बुधवार को पार्क में मॉनिंग वॉक पर गए लोगों ने सियारों का झुंड देखा था। तभी से वन विभाग की क्रैक टीम यहां मौजूद है। टीम लोगों को समझाइश दे रही है कि वे चार-पांच या इससे अधिक संख्या में ही घूमें। अकेले न जाएं।

5-6 की संख्या में ही रहते हैं सियार डीएफओ आलोक पाठक ने बताया, अमूमन सियार 5 से 6 की संख्या के झुंड में ही रहते हैं, लेकिन बोरवान पार्क में इनकी संख्या करीब 15 है। बड़ा तालाब में पानी अधिक होने से वे पार्क में आ गए। उन्हें खदेड़ने की कोशिश की गई, लेकिन पानी की वजह से वे नहीं जा सके। इसलिए पिंजरे लगा रहे हैं। कैमरे भी लगाए हैं।

पार्क में पर्याप्त खाने-पीने को मिल रहा डीएफओ पाठक ने बताया, सियारों को पार्क में खाने-पीने को मिल रहा है। इसलिए वे बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसलिए लोगों से कहा गया है कि वे पार्क के सुनसान हिस्से में कतई न जाए। इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं।

Hot this week

नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा: भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना, 6 साल से भविष्य संकट में

​भोपाल:​नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं और लंबी न्यायिक...

प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या, कुएं में मिला था शव

​भिंड:​लहार थाना क्षेत्र में दो महीने पहले सामने आए...

Topics

सोशल मीडिया पर हथियार की फोटो जांचने गई पुलिस, घर की अलमारी से निकले 3 करोड़ कैश

​सागर (मध्य प्रदेश): सोशल मीडिया पर पिस्तौल के साथ फोटो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img