Friday, July 3, 2026
28.5 C
Bhopal

संगठन पर्व में सदस्यता का रिकॉर्ड बनाएगी भाजपा- विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष टीकमगढ़ के 6 कांग्रेस पार्षदों ने ली पार्टी की सदस्यता

भोपाल, दिनांक 13/09/2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय में टीकमगढ़ नगरपालिका के 6 कांग्रेस पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन पर्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं और इसी का परिणाम है कि बीते एक सप्ताह में ही सदस्यता का आंकड़ा 26.5 लाख तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन पर्व में सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाएगी।
भाजपा से जुड़कर नगर और वार्ड की सेवा करेंगे सभी पार्षद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि टीकमगढ़ के कांग्रेस के 6 पार्षदों ने संगठन पर्व के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, उनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत कर बधाई देता हूं। साथ ही टीकमगढ़ के सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाले टीकमगढ़ के सभी पार्षद यह महसूस कर रहे थे कि कांग्रेस के नपा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली के कारण टीकमगढ़ नगर दुरावस्था झेल रहा है। इसीलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। अब भाजपा से जुड़कर ये सभी पार्षद बेहतर तरीके से अपने नगर और वार्ड की सेवा कर सकेंगे।
आपस में लड़कर कांग्रेसियों ने छोड़ा मैदान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सतना नगर निगम में कांग्रेस के लोग नगर निगम महापौर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। लेकिन आपसी खींचतान के कारण कांग्रेस इस प्रयास में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अपने स्वभाव के अनुरूप अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले कांग्रेसी आपस में ही उलझ गए और आखिरकार मैदान छोड़कर भाग गए।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी एवं जिला अध्यक्ष श्री अमित नूना उपस्थित रहे।

Hot this week

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

विदिशा: गांधी चौक के पास भीषण सड़क हादसा, न्यायाधीश की कार और स्कॉर्पियो की भिड़ंत

​विदिशा। शहर के गांधी चौक-नीमताल इलाके में गुरुवार को...

Topics

चौथी शादी की चाह में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश

​नरसिंहपुर: जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ...

भूषण स्टील मामला: नीरज सिंघल की पत्नी की 58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​इंदौर/नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भूषण स्टील लिमिटेड...

टीटीई की सतर्कता से घर लौटी लापता किशोरी, परिजनों ने ली राहत की सांस

​भोपाल। भोपाल-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बिना बताए घर से...

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

​इंदौर/शिलॉन्ग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में अब कानूनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img