Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

कमला नगर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला किया दर्ज

कमला नगर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष भदभदा मंडी पहुंचे थे जहां बदमाश ने उनके साथ गाली-गलौच कर कहा कि बीजेपी वाले यहां नहीं घुसेंगे। कमलानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। कमलानगर पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय राजेश सिंह नीलगगन कालोनी मेंडोरी रोड में रहते हैं। राजेश भाजपा में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष है। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार दोपहर तीन बजे राजेश पार्टी के कुछ साथियों के साथ मंडी में सदस्य बनाने पहुंचे थे। जहां उन्हें गुफरान उर्फ बंदर नाम का व्यक्ति मिला। वह बीजेपी का गालियां देते हुए बोला कि यहां बीजेपी वाले नहीं घुसेंगे, यहां से निकल जाओ नहीं तो जान से खत्म कर देंगे। इस पर पुलिस ने आरोपी गुफरान के खिलाफ गाली-गलौच, धमकी का केस दर्ज किया।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img