Tuesday, May 5, 2026
26.1 C
Bhopal

बेटे के सामने पत्रकार की गोली मार कर हत्या

राजगढ़ जिले के सारंगपुर में अस्पताल रोड पर बाइक सवार तीन लोगों ने स्थानीय पत्रकार की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। सलमान खान (35) अस्पताल के किनारे स्कूटी पर बैठा था। इसी दौरान तीन लोग पहुंचे और कनपटी से सटाकर गोली चला दी। वारदात के वक्त सलमान का 9 साल का बेटा भी उसके साथ था।

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बताया कि बाइक सवारों ने सलमान को देखते ही बिना बात किए गोली मार दी। सलमान पर पिछले साल भी हमला हुआ था।

परिजन ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे जोहर की नमाज के बाद जनाजा नमाज होगी। इसके बाद सलमान को कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे

जिस समय गोली मारी गयी उसी समय घटनास्थल से महज 50 कदम की दूरी पर एसडीओपी अरविंद सिंह गाड़ी से आ रहे थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बाइक सवार गोली मार कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी हिरासत में होंगे।

सलमान लंबे समय से इंदौर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार और यूट्यूब चैनल में काम करता था।

मृतक सलमान खान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ।
मृतक सलमान खान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ।

पुरानी रंजिश में हुई सलमान की हत्या

पीड़ित परिवार के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि पुलिस ने रात भर घटनास्थल के आसपास के मेडिकल और अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, हमलावर पुराने हाईवे की ओर से आए थे। गोली मारने के बाद आगे के चौराहे से अकोदिया रोड की तरफ मुड़कर फरार हो गए।

कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सलमान।
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सलमान।

पिछले साल भी सलमान पर हुआ था हमला

थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि पिछले साल 9 फरवरी 2023 को आपसी रंजिश के चलते 5 बदमाशों ने सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया था। उसे गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था। सलमान ने बताया था कि नगर में रहने वाले शारुख से उसका विवाद चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख ने सलमान के भाई से मारपीट की थी। इसके बाद सलमान ने इस मामले में शाहरुख पर FIR दर्ज की थी।

सलमान का आरोप था कि इसी विवाद के चलते हत्या के लिए उस समय शाहरुख ने भोपाल से युवकों को बुलवाया था। सलमान अपने अखबार के कार्यालय में लोगों के साथ बैठकर चर्चा कर रहा था। उसी वक्त 4 से 5 लोगों ने उस पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। बाद में मामले में समझौता हो गया था।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img