Monday, July 6, 2026
32.3 C
Bhopal

महिलाओं के कपड़े पहनकर डकैती, पुलिस ने सर्वेयर बनकर पकड़ा

गुना के हनुमान टेकरी मंदिर पर डकैती डालने वाले पकड़े गए हैं। वारदात राजस्थान की कालबेलिया गैंग ने की थी। डकैतों को ट्रेस करना पुलिस के लिए काफी चैलेंजिंग था। 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने लगातार 20 दिन मेहनत की और 10 किलो चांदी रिकवर कर ली।

पहला क्लू घटना के 14 दिन बाद मिला। यह 6 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज था। इसके लिए पुलिस को 150 किलोमीटर में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पड़े। इसी एक क्लू के आधार पर पुलिस एक हफ्ते में डकैतों तक पहुंच गई और तीन आरोपी धर लिए। एक आरोपी सुनार है, जो चांदी के आभूषणों को गलाकर ईंट बना रहा था।

हनुमान टेकरी मंदिर गुना जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर महाभारत काल का है। ऐसी मान्यता है कि यहां धनुर्धर कर्ण ने भी तपस्या की थी। हनुमान जी की प्रतिमा 7वीं शताब्दी में स्वयं प्रकट हुई है।

6 सेकेंड के सीसीटीवी से मिला पहला क्लू

पुलिस टीम को सबसे पहला क्लू 9 सितंबर को मिला। गुना की फतेहगढ़ रोड पर चीम गांव में एक सीसीटीवी में 2 बाइक पर 6 लोग जाते दिखे। हालांकि, न तो गाड़ी का नंबर दिख रहा था और न ही बदमाशों के चेहरे दिख रहे थे। टेकरी पर डकैती के दौरान के सीसीटीवी में भी 6 बदमाश ही दिखे थे। ऐसे में पुलिस ने इन दो बाइक को फुटेजों में फॉलो करना शुरू किया।

पहले सीसीटीवी कैमरे के बाद पुलिस आगे बढ़ी। यही दो बाइक फतेहगढ़ के एक और सीसीटीवी कैमरे में नजर आईं। पुलिस आगे बढ़ी, तो ये कोहन गांव (गुना) में नजर आए। यही इनकी एमपी में लास्ट लोकेशन थी। यहां से पुलिस बॉर्डर पार कर राजस्थान के गुगौर चौराहा पहुंची, यहां भी ये दोनों बाइक नजर आईं।

पुलिस आगे बढ़ती हुई छबड़ा पहुंची। यहां एक कैमरे में ये दोनों बाइक दिखीं। छबड़ा में कई कैमरों में ये दिखाई दिए। कुंभराज तिराहे पर बाइक नजर आईं और छीपा बड़ौद तरफ गईं। लेकिन वहां पहुंची नहीं।

ऐसे में फिर पुलिस उसी रास्ते से वापस आई। यहां बमोरी घाट से जंगल से होते हुए हरनावदा के लिए एक रास्ता जाता है। पुलिस उस रास्ते पर आगे बढ़ी। यहां से पुलिस अर्जुन पुरा होते हुए मनोहर थाना पहुंची। लेकिन, बदमाश मनोहर थाना इलाके में नहीं दिखे। पुलिस फिर कुछ दूरी तक वापस आई, यहां पता चला कि जावर थाने के पीछे से कामखेड़ा के लिए एक रास्ता जाता है। पुलिस उस रास्ते से होते हुए कामखेड़ा पहुंच गई।

कामखेड़ा, राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में है। यह जगह कामखेड़ा बालाजी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

Topics

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img