Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

पत्नी ने शराब पिलाकर दबाया पति का गला

ग्वालियर के गिरवाई में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने वाले थे। तभी गले पर उंगलियों और नाखून के निशान देखकर परिजन चौंक गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी बहाने से घर से गायब हो गई थी। घटना गुरुवार की है।

जब युवक लोकेंद्र की मौत की गुत्थी उलझी तो पुलिस ने पत्नी अंजली और उसके मौसेरे भाई नंदू से पूछताछ की। पत्नी ने तो कुछ नहीं बताया, लेकिन मौसेरे भाई ने कहा कि अंजली का प्रेम-प्रसंग गौरव नामक के युवक से चल रहा है। वह कुछ समय से बाहर है। अंजली ने उससे बात की थी, और मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, उसने आने से इनकार कर दिया।

कहा कि जब तक उसका पति है, वह नहीं आएगा। इसके चलते गुरुवार को अंजली ने लोकेंद्र को जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो उसका गला घोंट दिया। हालांकि, पुलिस मृतक की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे वारदात की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

महिला अंजली कुशवाह पर पति की हत्या का आरोप है।

महिला अंजली कुशवाह पर पति की हत्या का आरोप है।

गले पर खरोंच और दबाए जाने के निशान

गिरवाई थाना क्षेत्र के बाबा वाली पहाड़ी निवासी लोकेंद्र कुशवाह (24) प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। परिवार में पिता नंदलाल और पत्नी अंजली कुशवाह है। गुरुवार को अंजली से मिलने उसकी मौसी का बेटा नंदू आया था।

इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे जब ससुर नंदलाल कुशवाह घर पहुंचे तो अंजली ने बताया कि पति लोकेंद्र के सिर में दर्द है। आप उनके लिए दवा ला दें। साथ ही, यह भी कहा कि उसे अपने जीजा मनोज कुशवाह के घर जाना है। इसके बाद ससुर नंदलाल दवा लेने के लिए चले गए।

कुछ देर बाद लौटे तो घर की लाइट बंद थी। जबकि बहू और उसका मौसेरे भाई घर पर नहीं थे। अंदर कमरे में लोकेंद्र बिस्तर पर लेटा हुआ था।बेटे को जगाने के लिए पिता नंदलाल ने काफी कोशिश की। लेकिन, उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पड़ोसी की मदद से उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शव लेकर घर लौटे, और अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे। तभी उसके गले पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान दिखाई दिए। पता चलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को निगरानी में ले लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ कह सकेंगे।

लोकेंद्र कुशवाह का पोस्टमॉर्टम हुआ है। पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।
लोकेंद्र कुशवाह का पोस्टमॉर्टम हुआ है। पुलिस को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

मृतक का भाई बोला-हत्या की गई

मृतक के भाई दिनेश सिंह कुशवाह का कहना है कि लोकेंद्र की पत्नी और मौसेरे भाई ने मिलकर हत्या की है। मौसेरे भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं, इसलिए ही पोस्टमॉर्टम कराया है। जिससे पूरी घटना का खुलासा हो सके।

गले पर निशान, पत्नी पर आरोप

युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। गले पर घोटने के निशान हैं, इसलिए पोस्टमॉर्टम कराया है। पत्नी पर मर्डर के आरोप हैं, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे बढ़ सकेगी।

चंद्रभान सिंह चढ़ार, सीएसपी

Hot this week

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img