Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस और कटरा चैन्नई एक्सप्रेस निरस्त

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा-धान्क्या-बोबास खंड में रेलवे ब्लॉक लिया गया है। इसके अलावा जबलपुर मंडल के जबलपुर शहर में दमोहनाका-रानीताल चौक-मदनमहल चौक पर एलिवेटेड कॉरिडोर (फ्लाई ओवर) के निर्माण कार्य भी होना है। जिसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त एवं कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया गया है। इसमें जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस और माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।

यह ट्रेने रहेंगी निरस्त

• 14813 (जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 28 एवं 29 सितंबर को निरस्त रहेगी।

• 14814 (भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 29 एवं 30 सितंबर को निरस्त रहेगी।

• 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 1 अक्टूबर, एवं 4 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

यह ट्रेने रहेंगे आंशिक निरस्त

  • 12181 (जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस) 28 सितंबर को सांगानेर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और सांगानेर-अजमेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 12182 (अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस) 29 सितंबर को सांगानेर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी और अजमेर-सांगानेर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।
  • 19712 (भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस) 28 सितंबर को फुलेरा पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और फुलेरा-जयपुर के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img