Wednesday, November 18, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर से लापता नाबालिग भाई-बहन सूरत पहुंचे

तिलक नगर से लापता हुए नाबालिग भाई-बहन गुजरात के सूरत में मिल गए हैं। उन्हें इंदौर लाया जा रहा है। दोनों बच्चे नहीं मिले तो माता-पिता सीधे तिलक नगर थाने पहुंचे और डीसीपी व टीआई को जानकारी दी। उन्होंने सीसीटीवी दिखवाए तो दोनों रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए थे।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक महेश बड़तीय का निवासी शालीमार पाम्स ने बेटे-बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनका 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी घर के पास खेलते-खेलते लापता हो गए। उन्होंने आसपास ढूंढा पर नहीं मिले। तो वे थाने पहुंचे।

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इनमें से एक में बच्चे रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखाई दिए। वे यहां से गुजरात जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। पुलिस ने तत्काल रेलवे पुलिस को अलर्ट किया। इंदौर से सूरत के बीच सभी स्टेशन पर बच्चों को तलाशा गया।

बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे सूरत में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को उन्हें सूरत स्टेशन पर उतार लिया। वहां से इंदौर लाया जा रहा है।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img