Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

इंदौर की प्रिंसिपल को बिहार के युवक ने पीटा

इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने एक निजी स्कूल की महिला प्रिंसिपल की शिकायत पर उसके दोस्त पर मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी और प्रिंसिपल की दोस्त एक सिंगिग एप से हुई थी। जिसके बाद दोनों 5 माह से एक साथ रह रहे थे। लेकिन बुधवार रात आरोपी ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

द्वारकापुरी पुलिस ने निजी स्कूल की एक महिला प्रिंसिपल की शिकायत पर धीरज कुमार महतो पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला प्रिंसिपल ने शिकायत में बताया कि 10 माह पहले धीरज कुमार महतो से सिंगिग एप के माध्यम से जान पहचान हुई।

धीरज नौकरी के लिए बिहार से इंदौर आ गया। धीरज से बात करने पर महिला प्रिंसिपल के पति ने आपत्ति ली। तो महिला द्वारकापुरी इलाके में अलग से किराए का मकान लेकर धीरज के साथ रहने लगी। लेकिन तीन दिन पहले रविवार को वह वापस पति के पास आ गई।

इसे लेकर धीरज भी महिला के घर पहुंचा और महिला के पति से घर में घुसकर झगड़ा करने लगा। धीरज देर रात करीब 3 बजे पीछे के गेट से घर में घुस गया। पति का बचाव करने आई महिला की गर्दन पकड़कर मारपीट की और जमीन पर घसीटा। इसके बाद पति को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img