Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

हिस्ट्रीशीटर बदमाश की चाकू से गोदकर मर्डर

उज्जैन के नागदा में सरेआम चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को बीच बजार अंजाम दिया गया। इस दौरान युवक को बचाने कोई नहीं आया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तीन लोग युवक पर चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह चाय की दुकान पर महेश नाम के युवक का एक लड़के से विवाद हुआ था। उसने उस लड़के को थप्पड़ मारा था। इसी का बदला लेने के लिए महेश की हत्या कर दी गई। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि दो लोगों को राउंडअप किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

हत्या के बाद तीनों आरोपी भाग निकले

नागदा के प्रकाश नगर का महेश पिता राजू वर्मा गुरुवार दोपहर को जवाहर मार्ग पर किसी काम से गया था। तभी पीछे से आए तीन लोगों ने उस पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले चाकू लगने से घायल हो गया। इसके बाद उठ नहीं सका। तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।

मृतक भी हिस्ट्रीशीटर था, जिला बदर हो चुका था

वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 3 युवक महेश को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग महेश को अस्पताल तक पहुंचाने में मदद करते दिखाई दिए। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मृतक महेश पर भी एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर था और जिला बदर भी हो चुका था।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img