Wednesday, November 18, 2026
16.1 C
Bhopal

पुलिस ने रेस्टोरेंट में की छापामार कार्रवाई

विदिशा कोतवाली पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई करके संदिग्ध हालत में युवक युवतियों को पकडा। रेस्टोरेंट से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है

दरअसल कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विवेकानंद चौराहे के पास सांवरिया कॉम्प्लेक्स के एक रेस्टोरेंट में कुछ युवक युवतियां है , कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची , पुलिस को देखकर रेस्टोरेंट संचालक दुकान की सभी शटर गिराकर व कुछ दुकानों में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने जब उन दुकानों को खोला तो वह देखकर हैरान हो गई l रेस्टोरेंट में चार युवक और तीन युवती मिली , रेस्टोरेंट मे केबिन बनाए गए थे , जिनके अंदर सोने के लिए बेड और सोफे लगे हुए थे l केविन मे रखे डस्टबिन में कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां भी पड़ी हुई थी l पुलिस ने युवक और युवतियों के नाम पते नोट करने के बाद उन्हें छोड़ दिया l

परिसर की एक और दुकान में कल लगा हुआ था , कुछ लोगों को उस दुकान पर संदेह था, स्थानीय लोगों ने उसे खुलवाने की बात कही तो पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से परमिशन लेकर करीब डेढ़ घंटे बाद उस दुकान को खोला तो उसके अंदर से भी एक युवक और युवती निकली जो कि काफी देर से अंदर चुप बैठे हुए थे l पुलिस ने युवक युवती के नाम पता नोट करके उनको भी जाने दिया । भाई इस मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट में एक ही कुछ युवक युवती मिले थे, सभी को समझाइश

देकर छोड़ दिया गया है , रेस्टोरेंट और कैफे के लाइसेंस की जांच की जा रही है ।

Hot this week

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

Topics

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img