Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

मंडी के एएसआई को कुर्सियों से मारा, लात-घूंसे बरसाए

शिवपुरी में ग्वालियर चंबल संभाग के उड़नदस्ते पर 4-5 लोगों ने हमला कर दिया। अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक एएसआई को हमलावरों ने पकड़ लिया। उसे लात-घूंसे मारे। एक हमलावर उसे जमीन पर पटककर ऊपर चढ़ गया। 4 लोगों ने कुर्सियों से इतना मारा कि कुर्सियां टूट गईं। एएसआई के साथी छिपकर उसे पिटता हुआ देखते रहे। एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, शुक्रवार रात को ग्वालियर चंबल संभाग का उड़नदस्ता कोलारस में पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास कृषि मंडी टैक्स चोरी करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान मूंगफली दाने से भरे ट्रक को रोका। ट्रक शिवपुरी से गुना की ओर जा रहा था। ट्रक ड्राइवर के पास मंडी टैक्स का अनुज्ञा पत्र नहीं था। जब टीम कार्रवाई कर रही थी, तभी काले कलर की थार में सवार होकर कुछ लोग आए। उन्होंने कपड़ों में बांधकर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

टीम के सदस्य बचने के लिए यहां-वहां भागने लगे। मंडी बोर्ड के एएसआई विकास शर्मा को हमलावरों ने पीट दिया। थार सवार लोग मारपीट के बाद ट्रक को अपने साथ ले गए।

पुलिस के पहुंचने से पहले भागे बदमाश मौके पर लुकवासा चौकी पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन इससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। घायल एएसआई को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां मंडी के सचिव देवेंद्र सिंह जादौन पहुंच गए। एएसआई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल एएसआई विकास शर्मा ने बताया कि उन्हें ग्वालियर डीएस से चेकिंग के लिए भेजा गया था। चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टर दीपू तोमर ट्रक को छुड़वाने आया था। उसने मारपीट की है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img