टॉप-न्यूज़

प्रदेश में बच्चियों के साथ बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं-पटवारी

MP में बच्चियों के साथ-साथ बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में लगातार रेप के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकार वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भोपाल, मुरैना, हरदा, जबलपुर उज्जैन सहित प्रदेश में कहीं भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। उज्जैन में फुटपाथ पर रेप हुआ तो जबलपुर में छात्रवृत्ति के नाम पर 70 बेटियों के VIDEO बना लिए गए। आए दिन मासूम बच्चियों और बुजुर्गों के साथ रेप के मामले सामने आ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

लगातार हो रहीं रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस बेटी बचाओ अभियान चलाएगी। इसको लेकर कांग्रेस तीन चरणों में अभियान चलाएगी। इसका पहला चरण 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

लगातार हो रहीं रेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस बेटी बचाओ अभियान चलाएगी। इसको लेकर कांग्रेस तीन चरणों में अभियान चलाएगी। इसका पहला चरण 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

मध्य प्रदेश में हर 17 मिनट में एक बेटी के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। अपराधों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसका कारण है प्रदेश में ना कर्मचारी पूरे हैं, ना पुलिस विभाग में हवलदार और न ही टीआई। पुलिस विभाग के स्ट्रक्चर में 50% कर्मचारी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिनके पास गृह मंत्रालय है, वह बातें बहुत करते हैं, लेकिन पुलिस विभाग को ऐसे अपराधों को रोकने के लिए जो इक्विपमेंट मिलना चाहिए उसमें हम सबसे पीछे हैं। बिहार से भी पीछे हैं। सबसे नीचे के राज्यों में जिसकी गिनती आती है वह मध्य प्रदेश है।

पुलिस का डर समाप्त हो गया है

पटवारी ने कहा- पुलिस का डर क्यों समाप्त हो गया है, क्योंकि नशा बिकता है। पुलिस की हिस्सेदारी होती है। थाने बंधे हुए थे। बेरोजगार बच्चा नशा करता है। पटवारी ने कहा-जितनी भी रिसर्च आई हैं, वह यही कहती हैं कि दिनभर बेरोजगार 12 से 14 घंटे सोशल मीडिया और मोबाइल पर व्यस्त हैं और फिर वीकृति को आत्मसात करके रिएक्शन दे रहा है।

मध्य प्रदेश में महिलाओं से संबंधित एक लाख 40 हजार मामले लंबित हैं। मध्य प्रदेश में 3 साल की बच्ची से लेकर 70 साल की बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं है। लाड़ली बहन को ₹1200 देंगे और ₹5000 उसके पति से बिजली का बिल लेंगे तो लाड़ली बहन की सुरक्षा कैसे करेंगे। हर 17 मिनट में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है।

महंत ने दिव्यांग बच्ची का बलात्कार किया।

कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती ने कहा शिवपुरी के थाना कोलारस के एक मंदिर के महंत ने एक दिव्यांग बच्ची का बलात्कार किया। उसे गर्भवती बनाकर छोड़ दिया और बाद में वहां से फरार हो गया। इस बात को लेकर जब मैने एसपी से बात की तो उन्होंने जल्दी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हम वहां पर प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे तो उसी दिन नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महिलाओं के सम्मान में यह बात क्यों नहीं उठाई।

मेघा परमार ने कहा आज से 1 साल 3 दिन पहले उज्जैन में घटना हुई थी, जिसमें हम सब ने बड़ी-बड़ी प्रतिक्रिया दी थी। 7 साल की बच्ची रक्त रंजित अवस्था में सड़कों पर घूम रही थी। एक पिता ने मुझसे कहा-क्या हम घर में इस बात को लेकर चिंतित हैं की बेटी को बड़ा कैसे करेंगे? सरकार ऐसे मामले पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। हम आज बेटी बचाओ का पहला चरण का अभियान जारी कर रहे हैं।

बढ़ते अत्याचारों को उजागर करेंगे

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया प्रदेश में महिला सुरक्षा अभियान के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को उजागर करने के लिए कांग्रेस की ओर से जिला शहर और ब्लॉक अध्यक्षों को एक कार्यक्रम दिया है।

कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा…

  • 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती से शुरू होगा। इसमें कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के बच्चियों के परिवारों से भेंट करेगी और उनकी पीड़ा आम लोगों तक पहुंचाएगी।
  • 5 तारीख को मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसे युवा कांग्रेस के द्वारा सभी जिलों में ्शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
  • 7 अक्टूबर को कैंडल मार्च होगा। सभी जिलों में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष और सहित बहनें शामिल होगी। इस का आयोजन गरबा पंडाल के आसपास किया जाएगा।
  • 8 अक्टूबर को ब्लॉक स्तर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा। इस दिन ब्लॉक स्तर पर उपवास भी रखा जाएगा। कांग्रेस नेता इसमें भाग लेंगे।
  • 14 अक्टूबर को बेटी बचाओ अभियान प्रदेश की सभी विधानसभा में होगा। इसमें विधायक और सांसद शामिल होंगे और शासन को ज्ञापन दिया जाएगा
  • 16 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय उपवास का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोपाल में एक विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें हर जिले से ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा एवं लोकसभा प्रत्याशी, प्रदेश प्रतिनिधि भाग लेंगे।
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770