Wednesday, October 7, 2026
23.2 C
Bhopal

थाने में शिकायत करने पर बदमाशों ने चाकू मारा

जबलपुर में थाने में शिकायत करने से नाराज बदमाशों ने पीड़ित को दोबारा चाकू मारकर घायल कर दिया। घर के सामने तलवारें लहराईं। इसकी मंगलवार कोएसपी ऑफिस में की गई।

शहर के न्यू आनंद नगर में रहने वाले सैयद शाकिर अली ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि तू जब-जब रिपोर्ट करेगा, ऐसे ही चाकू मारेंगे। देखते हैं कि तू शिकायत लेकर कहां-कहां जाता है।

42 साल के शाकिर पेशे से मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश घर के आसपास तलवार लेकर घूम रहे हैं। इस कदर परेशान हो चुका हूं कि अब घर छोड़ने तक को तैयार हूं। पुलिस के पास जाता हूं, पुलिस रिपोर्ट भी लिखती है, लेकिन उनको पकड़ती नहीं है। आज भी एसपी ऑफिस आकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है।

गाली-गलौज से मना करने पर चाकू मारा था शाकिर ने बताया, ‘रविवार को उनके घर के बाहर बदमाश बब्लू, अमजद और सलीम पंडा कुछ लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। उन्हें समझाया, इसके बाद उन्होंने मुझ पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया। दूसरे दिन सोमवार को हनुमानताल थाने में केस कराया। इसी दिन की रात 11 बजे तीनों बदमाश तलवारें लेकर आ गए।’

एएसपी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश

शाकिर का कहना है कि अमजद और उसके साथियों का न्यू आनंद नगर में आतंक है। वे आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हनुमानताल थाना प्रभारी को बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान शुरू, छह दिनों तक शहर में होंगे नुक्कड़ नाटक और रैलियां

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन...

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष: भोपाल के रवींद्र भवन में गूंजा विकसित भारत का संकल्प

​भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष...

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img