Sunday, March 8, 2026
21.2 C
Bhopal

उज्जैन-इंदौर में गरबा पंडालों से पकड़ाए फिरोज और आसीम

उज्जैन और इंदौर में मंगलवार रात नाम बदलकर गरबा पंडाल में घुसे दो युवक पकड़े गए। उज्जैन में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फिरोज जबकि इंदौर में बजरंग दल ने आसीम नागौरी को पकड़ा। पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।

इंदौर में आसीम नागौरी के मोबाइल से अश्लील चैट मिली जबकि उज्जैन में फिरोज की जेब से आपत्तिजनक सामान निकला। फिलहाल, पुलिस दोनों से गरबा पंडाल में आने के मकसद के बारे में पूछताछ कर रही है।

आधार कार्ड मांगने पर खुली पोल उज्जैन में गरबा पंडाल में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पूछने पर उसने अपना नाम राहुल बताया। सवाल के जवाब देने में हकलाया तो कार्यकर्ताओं को उस पर शक हुआ। सख्ती करने पर उसने कबूल लिया कि उसका असली नाम फिरोज है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो जींस की जेब से आपत्तिजनक सामग्री निकली। भागने की कोशिश करने पर कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी।

हिन्दू जागरण मंच के सह संयोजक रितेश माहेश्वरी ने कहा, ‘हमारी टीम​ बीती रात मक्सी रोड ओवर ब्रिज के नीचे डालडा मैदान पर गरबा पंडाल में चैकिंग करने गई थी। यहां एक युवक दिखा, जिसने अपना नाम राहुल बताया। शंका होने पर जब उससे आधार कार्ड दिखाने को कहा तो उसने अपना असली नाम फिरोज बताया। उसने बताया कि वह रोजाना अलग-अलग गरबा पंडाल में जाता है। उसे पंवासा थाना पुलिस को सौंपा है।’

पुलिस ने बताया कि ब्यावरा में रहने वाले फिरोज के खिलाफ शांति भंग करने की धारा 151 में कार्रवाई की है।

Hot this week

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल: प्रेमिका की रेप की धमकी से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​ ​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

Topics

भदभदा कचरा स्टेशन पर भीषण हादसा, ड्राइवर की लापरवाही से दूसरे का पैर कुचला

भोपाल। राजधानी के भदभदा स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर...

भोपाल में 8 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी ने टॉफी का लालच देकर बनाया शिकार

​भोपाल | राजधानी के ईंटखेड़ी थाना इलाके में इंसानियत...

शादी का दबाव बना रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने नए प्रेमी संग रची खूनी साजिश

(सागर)। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मुहली जंगल में...

ई-चालान के नाम पर बड़ी ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 5.5 लाख

​इंदौर। शहर के लसूड़िया क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने...

भोपाल: बिस्मिल्लाह कॉलोनी में ‘जलसा-ए-शहादत’ आयोजित, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित बिस्मिल्लाह कॉलोनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img