Friday, October 9, 2026
26.5 C
Bhopal

पुलिस अफसर के सामने दंडवत हो गए भाजपा विधायक

मध्यप्रदेश के मऊगंज में बुधवार को अनोखा नजारा दिखा। यहां से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एएसपी अनुराग पांडे के सामने दंडवत हाे गए। हाथ जोड़कर कहने लगे कि एएसपी साहब, आप मुझे मरवा दीजिए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, विधायक अपने समर्थकों के साथ शाम करीब 4 बजे एएसपी से मिलने पहुंचे थे। वे बिना कुछ कहे एएसपी के केबिन में चले गए। इस दौरान वहां कुछ लोग भी मौजूद थे। विधायक को देखकर एएसपी भी खड़े हो गए। तभी विधायक ने एएसपी के सामने हाथ जोड़े और फिर दंडवत हो गए। इसके बाद वह चले गए।

ये नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्हीं में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

विधायक बोले- पूरा जिला नशे की चपेट में, पुलिस कुछ नहीं कर रही

विधायक प्रदीप पटेल ने बताया कि जिले में नशे का कारोबार चल रहा है। अपराध बढ़ रहे हैं। कई बार शिकायत पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

एसपी बोलीं- नशे पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई वहीं मऊगंज एसपी रसना ठाकुर का कहना है कि उन्हें वीडियो की जानकारी लगी है। विधायक ने पत्र दिया है। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा है। गत दिनों से कार्रवाई की गई है। विधायक जी ने और जानकारी हमारे संज्ञान में लाई है। उसके लिए टीम का गठन किया है।

मंडल अध्यक्ष बोले- आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं मऊगंज के भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। विधायक प्रदीप पटेल ने एएसपी से बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर विधायक जनता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडवत हो गए।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img