Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

जबलपुर में गला रेतकर युवक की हत्या

जबलपुर में नवमी घूमने निकले 35 साल के युवक की शनिवार सुबह गांव के बाहर खून से लथपथ लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

युवक की गला रेतकर हत्या के बाद शव को घसीटकर सुनसान जगह में छिपा दिया गया। शनिवार को गांव के कुछ लोगों की जब नजर लाश पर पड़ी तो उन्होंने बरेला थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त बिलगड़ा ग्राम निवासी पुनीत पटेल के रूप में की है।

जिस जगह लाश मिली है, वहां पर शराब की खाली बोतल के साथ नमकीन और अन्य सामान भी मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद मृतक का आरोपियों से विवाद हुआ होगा। जिसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलगड़ा ग्राम निवासी पुनीत पटेल मजदूरी करता था। शुक्रवार की शाम को नवमी घूमने जाने का कहकर घर से निकला था। बोला था कि- देर रात तक वापस आ जाऊंगा। सुबह तक जब पुनीत घर नहीं आया तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि पुनीत रात को घर से अकेला निकला था, उसके साथ और कौन-कौन थे, इसका पता लगाया जा रहा है। पुनीत के गर्दन में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। आरोपी कौन है और क्यों उन्होंने पुनीत की हत्या की है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

Topics

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img