Saturday, June 27, 2026
35.1 C
Bhopal

लेनदेन के विवाद में घर के बाहर रखी बाइक तोड़ी

मुरैना के सरपंच का पुरा गांव में 6 बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर पहुंचकर बाहर रखी बाइक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने हवाई फायर भी किया। घटना शुक्रवार रात की है, CCTV फुटेज रविवार को सामने आया। फरियादी ने सिविल लाइन पुलिस थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार मुरैना के जौरी गांव के पास, हांसई रोड पर सरपंच का पुरा गांव निवासी अजय पिता अमर सिंह तोमर का हरिओम नामक एक व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को उसने सिविल लाइन पुलिस को आवेदन देकर बताया कि 11 अक्टूबर की देर शाम को आरोपी हरिओम अपने साथियों के साथ उसके घर आया।

उसके साथ में चार-पांच लोग थे, जो कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। उन्होंने पहले जाकर उससे गाली-गलौज की, वह उनके डर से घर के अंदर जाकर छिप गया। इसके बाद आराेपियाें ने उसके घर के बाहर कट्टे से फायर किया। उसके बाद उसके दरवाजे के पास रखी बाइक पर लाठी-डंडों से वार करना शुरू कर दिया।

गाली- गलाैज कर गाड़ियां तोड़ दी

फरियादी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके घर के बाहर रखी उसकी दोनों बाइक पूरी तरह से तोड़ दी। बदमाश बाइक पर तब तक वार करते रहे, जब तक वे पूरी तरह से नहीं टूट गई।

CCTV में कैद हुई घटना

अजय सिंह तोमर ने बताया कि उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फरियादी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img