Wednesday, August 12, 2026
23.9 C
Bhopal

खेल-खेल में ट्रैक्टर से कुचला 10 साल का बच्चा

श्रीगंगानगर में 10 साल के बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह ट्रैक्टर पर चढ़ गया। ट्रैक्टर में चाबी लगी हुई थी। बच्चे ने खेल-खेल में ट्रैक्टर चालू कर दिया।

ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही बच्चा झटका लगने से गिर गया और पिछले पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर उसको कुचलते हुए निकल गया। हादसा पदमपुर थाना इलाके के वार्ड 22 में शनिवार सुबह 11.33 बजे का है। रविवार को हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

मामा ने ट्रैक्टर में छोड़ दी थी चाबी पुलिस के अनुसार, मृतक रहम पुत्र राजेंद्र सिंह पदमपुर के वार्ड 22 का रहने वाला था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका मामा देशराज उनके घर मिलने के लिए आया था। देशराज ने घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा किया और चाबी उसी में छोड़ दी।

रहम घर के बाहर खेल रहा था। कुछ ही देर में रहम ट्रैक्टर पर चढ़ गया। उसने चाबी घुमा कर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। इससे बच्चा घबरा गया। ट्रैक्टर स्टार्ट होने के बाद लगे झटके से वह नीचे गिर गया और कुचल गया। हादसे के बाद बच्चे के परिजन ने दौड़कर उसे संभाला, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजन ने कार्रवाई से किया इनकार पदमपुर एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया- हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रैक्टर बच्चे के परिजन का ही था, इसलिए बच्चे के पिता ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। बच्चे के पिता राजेंद्र सिंह (40) इलेक्ट्रिशियन हैं।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img