Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

सुसराल में पेड़ पर लटका मिला शव, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

भिंड के मेहगांव कस्बे में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार को युवक का शव ससुराल के पास पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक का ससुराल वालों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक भिंड के बरका पुरा में रहने वाले धीर जाटव का ससुराल मेहगांव के गल्ला मंडी में है। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी रेखा और तीनों बच्चे ग्वालियर में रहते हैं। धीर का ससुरालियों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। बीती रात धीर पत्नी के साथ ससुराल पैसा मांगने आया। इसी बात पर साले और ससुर भीकम से विवाद हो गया।इस बात की सूचना ससुरालियों ने पुलिस को दे दी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस थाने में दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया। इसके बाद युवक फिर से ससुराल पहुंचा। रात में युवक ने ससुराल के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की बहन आरती के मुताबिक मेरे भाई की हत्या की गई है, उसके शरीर पर मारपीट के निशान है। घटना के बाद से मृतिका की पत्नी रेखा अपने पांच साल की बच्ची के साथ गायब है। वही बड़ी बेटी मालती और बेटा पंकज अपने घर पर है। पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिवार जनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img