Sunday, May 3, 2026
34.1 C
Bhopal

आउटसोर्स कर्मचारी 22 नवंबर को भोपाल में देंगे धरना

नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी अब 22 नवंबर को भोपाल में धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने नीलम पार्क में धरना देने की अनुमति पुलिस प्रशासन से मांगी है। इसका नेतृत्व आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी-कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण वर्मा करेंगे।

वर्मा ने बताया कि आउटसोर्स, संविदा और दैनिक वेतन कर्मचारी पिछले 30-35 साल से सेवाएं दे रहे हैं, पर उन्हें अब तक नियमित नहीं किया गया है। उन्हें सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन, भत्ते भी नहीं दिए जा रहे हैं। इन मांगों को पूरा कराने को लेकर महासंघ ने धरना देने का निर्णय लिया है। पहले 6 नवंबर को धरना दिया जाना था, जिसमें संशोधन कर 22 नवंबर कर दिया गया है। दरअसल, पुलिस ने अब तक धरने की अनुमति नहीं दी है। अब 22 नवंबर की अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्मा एवं बाजपेई ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि आउटसोर्स, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करें, ताकि वे भी बेहतर जीवन जी पाएं। वहीं कर्मचारियों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...

एम्स की पहली मंजिल से कूदा रेबीज का मरीज, मौत

​भोपाल। राजधानी के एम्स अस्पताल में शुक्रवार रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img