Sunday, April 26, 2026
38.1 C
Bhopal

गुजरात से करोड़ों की चोरी कर रीवा पहुंचा चोर

गुजरात में करोड़ों की चोरी कर रीवा के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर रहे चोर को रविवार को रीवा पुलिस ने गिरफ्तार कर गुजरात पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार का रहने वाला है, जो गुजरात के एक मिल के मालिक के घर में नौकरी करता था।

वहां आरोपी ने प्लान बनाया और घर में रखे सारे जेवरात लेकर फरार हो गया। जिसकी शिकायत मिल मालिक ने गुजरात पुलिस से की थी। गुजरात पुलिस आरोपी का पीछा करते-करते रीवा आई। रास्ते से ही गुजरात पुलिस ने रीवा एसपी विवेक सिंह को सूचना दी थी।

बिहार के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में था सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया, गुजरात के सूरत जिले के उमरा क्षेत्र से करोड़ों की चोरी कर फरार नौकर को सोने-चांदी और हीरे के जेवरात के साथ रीवा में गिरफ्तार किया है। आरोपी देव चंद्र राय पिता देवेंद्र कुमार राय (22) निवासी ग्राम अमोझा बिहार के मधुबनी का रहने वाला था, वह मालिक के घर से मौका पाकर ज्वेलरी लेकर भाग रहा था। वह गुजरात से बस के जरिए रीवा पहुंचा।

गुजरात पुलिस लगातार उसे फॉलो कर रही थी। लेकिन गुजरात पुलिस और आरोपी के बीच एक बड़ी दूरी थी। जब तक गुजरात पुलिस एक जगह पहुंचती थी। तब तक आरोपी वहां से आगे निकल जाता था।गुजरात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रीवा के रास्ते नेपाल भागने वाला है।

चोरी किए आभूषण की कीमत 2 करोड़ है एसपी विवेक सिंह ने मुझे तत्काल उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जैसे ही मैं मौके पर पहुंचा चोर बस में बैठ चुका था। जिसे पुराने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी और उसके कब्जे से जब्त किए गए माल को बरामद कर लिया गया है। जिसे गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है।

चोरी किए गए आभूषण की कीमत करीब 2 करोड़ के आसपास है। जिसमें 23 नग सोने की चेन, 43 नग चांदी के सिक्के, 5 सोने के हार, 23 चांदी की पायल, 36 छोटे सोने के आभूषण, 2 चांदी के कलश और डायमंड के आभूषण भी शामिल हैं।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img