Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में 35 साल के इंजीनियर की हार्ट-अटैक से मौत:मार्निंग वॉक पर निकले थे, पड़ोसी ने बेसुध देखकर परिजनों को दी सूचना

भोपाल के कोलार इलाके में स्थित सर्वधर्म वाइन शॉप के करीब बुधवार की सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले 35 साल के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पड़ोसी ने उनकी पहचान कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। हमीदिया हॉस्पिटल की मर्चुरी में बॉडी का पीएम चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुदीप पटेल पुत्र उमा पटेल (35) मूल रूप से रीवा के रहने वाले थे। भोपाल से बी.ई की पढ़ाई करने के बाद यहीं नौकरी करने लगे थे। सुदीप ने 13 साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी पत्नी विंध्याचल भवन स्थित सांख्यिकी विभाग के अकाउंट डिपार्टमेंट में पदस्थ हैं। सुदीप फिलहाल कोलार के गणेश एन्क्लेव में रह रहे थे। उनके मौसेरे भाई अमन पटेल ने बताया कि पिछले कुछ महीने से भैया नौकरी छोड़ चुके थे और फिलहाल कहीं नौकरी नहीं कर रहे थे।

अचानक गश खाकर गिरे थे

अमन के अनुसार सुदीप हर रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे घर से निकले थे। 6 बजे सर्वधर्म वाइन शॉप के पास उन्हें एक पड़ोसी ने बेसुध हालत में देखा। वहां पहले से मौजूद लोगों ने बताया कि सुदीप अचानक गश खाकर गिर गए थे। पड़ोसी ने घर कॉल कर मृतक की पत्नी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img