Friday, May 8, 2026
34.1 C
Bhopal

चुनाव आयोग ने विजयपुर के कराहल जनपद सीईओ को हटाया

चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत के बाद विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ जनपद सीईओ को हटा दिया है। उधर विजयपुर विधानसभा सीट के रिटर्निंग अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर उदय सिंह सिकरवार को हटाने की कांग्रेस की मांग पर अभी फैसला पेंडिंग है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

जनपद सीईओ अशोक कुमार शर्मा को चुनाव आयोग के निर्देश पर शासन ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कराहल जनपद सीईओ के पद से हटाकर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया पदस्थ किया है। देवास जिला पंचायत में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी संजय कुमार पाटिल को अब कराहल जनपद पंचायत का सीईओ बनाया गया है। कांग्रेस ने सीईओ शर्मा के विरुद्ध शिकायत कर कहा था कि वे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी पोस्टिंग विजयपुर जनपद सीईओ के पद पर की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों बुधनी व विजयपुर में अब तक 12 शिकायतें मिली हैं। इसमें विजयपुर क्षेत्र की 10 और बुधनी विधानसभा सीट को लेकर 2 शिकायतें हुई हैं। इसकी जांच कराई जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है। सीईओ सिंह ने कहा कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित मामलों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अब तक 20 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है।

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की शिकायत पर कार्रवाई पेंडिंग

दूसरी ओर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ शिकायत की है। चुनाव आयोग से की गई शिकायत में कहा गया है कि सिकरवार बीजेपी के लिए काम करते रहे हैं। वर्ष 2017-18 उपचुनाव में भी सिकरवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद उन्हें हटाया गया था। इसके बाद 2028 में भी मुंगावली उपचुनाव के समय सिकरवार को हटाया गया था। इस बार फिर उदय सिंह सिकरवार को विजयपुर उपचुनाव कराने की जिम्मेदारी दे दी गई है।

चुनाव प्रक्रिया से हटाने के मामले में सीईओ बोले, कलेक्टर से जवाब मांगा है

कांग्रेस ने सवाल किया है कि आखिर हर बार सिकरवार को ही क्यों रिटर्निंग ऑफिसर बनाया जाता है? कांग्रेस ने मांग की है कि उदय सिंह सिकरवार को चुनाव प्रक्रिया से हटाया जाए। इसके जवाब में बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह ने कहा कि सिकरवार के विरुद्ध की गई शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्योपुर से जवाब मांगा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आयोग इस पर निर्णय लेगा।

Hot this week

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

​भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला...

Topics

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img